Asia Cup 2026: 28 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप 2026 के लिए एक-एक कर सभी टीमें अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं। UAE में होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए हाल ही में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान किया गया, जिसमें कप्तान की जिम्मेदारी 36 वर्षीय खिलाड़ी को सौंपी गई है। तो आइए एक बार स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं और इस टूर्नामेंट के भी बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
श्रीलंका महिला टीम का हुआ ऐलान
दरअसल, UAE में महिला टी20 एशिया कप 2026 का 28 अगस्त से आगाज होने जा रहा है और इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम का ऐलान किया है, जिसे लीड करेंगी 36 साल की चमारी अथापट्टू (Chamari Athapaththu) .
इन-इन खिलाड़ियों को मिला है चांस
8 टीमों के बीच होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका महिला टीम के स्क्वाड में चमारी अथापट्टू की अगुआई में हमें मिताली अयोध्या, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, चामुडी प्रबोदा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलकंठिका सिल्वा, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, संजना कविंदी, सुगंधिका कुमारी, कौशिनी नुथ्यांगना, हसिनी परेरा और चेतना विमुक्ति खेलते दिखाई देने वाली हैं।
बोर्ड ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा जताया है और उसे उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी मिलकर एक बार फिर ट्रॉफी जीतने में सफल होंगे।
भारत को हराकर जीता था 2024 एशिया कप
बताते चलें कि महिला टी20 एशिया कप 2024 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। उस समय भी इस टीम को लीड करने का जिम्मा चमारी अथापट्टू ही संभाल रही थीं। श्रीलंका ने वो मैच एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से जीत लिया था। वो टूर्नामेंट श्रीलंका में ही हुआ था।
यह भी मालूम हो कि महिला एशिया कप के अब तक कुल 9 संस्करण खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने सबसे अधिक 7 बार ट्रॉफी जीती है। वहीं श्रीलंका ने एक और बांग्लादेश ने भी एक ही बार जीता है।
महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
चमारी अथापट्टू (कप्तान), मिताली अयोध्या, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, चामुडी प्रबोदा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलकंठिका सिल्वा, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, संजना कविंदी, सुगंधिका कुमारी, कौशिनी नुथ्यांगना, हसिनी परेरा और चेतना विमुक्ति।
यह भी पढ़ें: हुआ फाइनल, आईपीएल 2027 में इस टीम से खेलेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड में रखी ये खास शर्त
Written By: Anil Kumar