Top 3 WWE Records: अक्सर हम कहते हैं कि रिकॉर्ड्स बनते ही टूटने के लिए हैं। लेकिन हमेशा ये कहावत सच नहीं होती। चूंकि कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे होते हैं, जिन्हें तोड़ पाना काफी मुश्किल हो जाता है। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम WWE की दुनिया के टॉप 3 ऐसे ही रिकॉर्ड्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें तोड़ पाना आज भी आसान नहीं हैं।
इन टॉप 3 WWE रिकॉर्ड्स को तोड़ पाना है मुश्किल
द अंडरटेकर का रेसलमेनिया स्ट्रीक
WWE की दुनिया के सबसे खतरनाक व्रेस्टलेर्स में से एक द अंडरटेकर (The Undertaker) ने दुनिया के तमाम WWE फैंस के दिलों पर एक लम्बे समय तक राज किया। जब वो रिंग में उतरते थे तो चारों और सिर्फ उन्हीं की बात होती थी। अंडरटेकर WWE का एक ऐसा नाम है, जो सालों तक याद रखा जाएगा। चूंकि उन्होंने इसे एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया और फैंस के दिलों में इसकी अलग जगह बनाई।
उन्हीं के नाम रेसलमेनिया इवेंट में लगातार 21 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे तोड़ पाना किसी के लिए भी आसान नहीं है। उन्होंने साल 1991 में रेसलमेनिया 7 के दौरान जिमी स्नूका को हराकर स्ट्रीक की शुरुआत की और यह स्ट्रीक साल 2013 तक चली। रेसलमेनिया 29 में सीएम पंक (CM Punk) को उन्होंने हराकर अपनी 21वीं जीत दर्ज की। लेकिन फिर हुई ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) की एंट्री और उन्होंने रेसलमेनिया 30 में अंडरटेकर को पिन करके उनका विजय रथ रोका।
जॉन सीना का सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चैंपियन का रिकॉर्ड
द चैम्प जॉन सीना (John Cena) का नाम WWE की दुनिया में काफी सम्मान के साथ लिया जाता है और वो इसलिए क्योंकि उन्होंने एक लम्बे समय तक फैंस के दिलों पर राज किया। आज भी फैंस उन्हें फिर से रिंग में उतरे देखना चाहते हैं। उनका कभी न हार मानने वाला अंदाज फैंस को आज भी बहुत याद आता है।
WWE के इस स्टार के नाम सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने कुल 17 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। सीना ने साल 2025 के रेसलमेनिया 41 में कोडी रोड्स को हराकर अपना 17वां ऐतिहासिक टाइटल जीता था और महान रेसलर रिक फ्लेयर (Ric Flair) को पीछे छोड़ा था। जॉन सीना से पहले रिक फ्लेयर के नाम 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का रिकॉर्ड दर्ज था।
यह भी पढ़ें: KKR जीत सकती है आईपीएल 2027, हार्दिक पांड्या लाएंगे ट्रॉफी लक
ब्रूनो समार्टिनो का सबसे लंबा टाइटल राज
WWE की दुनिया का एक और बड़ा रिकॉर्ड ब्रूनो सम्मार्टिनो (Bruno Sammartino) का पहला चैंपियनशिप सफर है। सम्मार्टिनो का राज WWE इतिहास का सबसे लंबा और अटूट वर्ल्ड चैंपियनशिप राज है, जोकि पूरे 2,803 दिनों तक चला था। उनका सफर 7 साल, 8 महीने और 1 दिन तक चला।
वो 17 मई, 1963 से लेकर 18 जनवरी, 1971 तक चैंपियन बने रहे। न्यू यॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ब्रूनो ने बडी रोजर्स (Buddy Rogers) को महज 48 सेकंड में हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप का टाइटल जीता था, जिसे अब WWE चैंपियनशिप कहा जाता है। इस बीच उन्होंने 653 बार अपने टाइटल को अलग-अलग चैलेंजर्स के खिलाफ डिफेंड किया था।
FAQs
जॉन सीना ने कितने वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीता है?
17 बार
WWE का फुल फॉर्म क्या है?
WWE का फुल फॉर्म World Wrestling Entertainment है।
यह भी पढ़ें: आलोचकों पर गौतम गंभीर का करारा जवाब, कोलंबो टेस्ट से पहले बयान से मचाई खलबली