Hardik Pandya IPL 2027: आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अब तक कुल 3 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं और वो आगामी आईपीएल सीजन में एक बार फिर ट्रॉफी जीत सकती है। चूंकि हार्दिक पांड्या की KKR में एंट्री होने की खबर आ रही है और वो कोलकाता को एक बार फिर चैंपियन बना सकते हैं। 

KKR में होने जा रही हार्दिक पांड्या की एंट्री 

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार हार्दिक पांड्या आईपीएल 2027 सीजन में हमें कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस को छोड़ वो KKR में शामिल होने जा रहे हैं और वहां पर टीम को लीड करते दिखाई दे सकते हैं। खबर है कि MI और KKR के बीच हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड डील लगभग कन्फर्म हो गई है। 

यह भी पढ़ें: आलोचकों पर गौतम गंभीर का करारा जवाब, कोलंबो टेस्ट से पहले बयान से मचाई खलबली

हार्दिक जीत सकते हैं एक और ट्रॉफी 

मालूम हो कि हार्दिक पांड्या अपने साथ ट्रॉफी लक लेकर चलते हैं। साल 2015 में जब उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया था तब टीम चैंपियन बनी थी और 2022 में जब वो गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने तब गुजरात ने भी ट्रॉफी जीती। ऐसे में अगर वो आईपीएल 2027 के लिए KKR का हिस्सा बनते हैं तो वो भी चैंपियन बन सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक कुल 3 बार ट्रॉफी उठाई है। उसने साल 2012, 2014 और 2024 में ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था। 

साल टीम भूमिका
2015 मुंबई इंडियंस खिलाड़ी
2017 मुंबई इंडियंस खिलाड़ी
2019 मुंबई इंडियंस खिलाड़ी
2020 मुंबई इंडियंस खिलाड़ी
2022 गुजरात टाइटंस कप्तान

कुछ ऐसा है हार्दिक पांड्या का आईपीएल रिकॉर्ड 

बता दें कि बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या ने अब तक एक आईपीएल ट्रॉफी जीती है जबकि ओवरऑल 5 ट्रॉफी जीत चुके हैं। बतौर प्लेयर उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ 4 ट्रॉफी जीती थी। उन्होंने MI में 2015, 2017, 2019, और 2020 आईपीएल ट्रॉफी उठाई।

अब तक आईपीएल में बतौर बल्लेबाज वो 162 मैचों की 150 पारियों में 2955 रन बना चुके हैं। उन्होंने 91 के बेस्ट स्कोर के साथ आईपीएल में 10 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत 27.87 और स्ट्राइक रेट 146.28 का रहा है। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 116 पारियों में 82 विकेट भी चटका रखे हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 36 रन देकर 5 विकेट रहा है। 

FAQs 

हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?

1 ट्रॉफी (साल 2022)

हार्दिक पांड्या ने ओवरऑल कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?

5 ट्रॉफी 

यह भी पढ़ें:एमएस धोनी समेत ये 3 क्रिकेटर कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, सालों पहले खेला था लास्ट मैच