Most Runs In WTC: आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत हुए करीब 7 साल का समय हो गया है। इसकी शुरुआत साल 2019 में हुई थी और तब से अब तक कई खिलाड़ियों ने टेस्ट में उम्मीद से काफी ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं कइयों ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।
आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे अधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए एक-एक कर सभी पर चर्चा कर लेते हैं।
इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए हैं WTC में सबसे अधिक रन
बेन स्टोक्स
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 2019 से लेकर अब तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में नंबर 5 पर इंग्लैंड के दिग्गज ऑल राउंडर बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने कुल 3857 रन बनाए हैं। लेकिन अब वो आगे रन नहीं बनाएंगे, क्यूंकि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं।
उनके नाम 64 टेस्ट की 117 पारियों में 35.06 की औसत और 58.88 के स्ट्राइक रेट के साथ 3857 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें उन्होंने 8 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं।
ट्रेविस हेड
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ट्रेविस हेड ने अब तक WTC में कुल 58 मैचों में 99 पारियों में 3968 रन बनाए हैं और वो इस समय इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 175 के बेस्ट स्कोर के साथ 11 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं। उनके बल्ले से 42.21 की औसत और 74.15 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं।
मार्नस लाबुशेन
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर मार्नस लाबुशेन हैं, जिन्होंने 59 मैचों की 108 पारियों में 4516 रन बनाए हैं। इस बीच 215 के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने 11 शतक और 24 अर्धशतक जड़े हैं। मार्नस का औसत 45.61 और स्ट्राइक रेट 52.30 का रहा है।
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 60 टेस्ट मैचों की 105 पारियों में 4679 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 50.31 की औसत और 52.03 की स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 21 अर्धशतक जड़े हैं। इस समय स्मिथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
जो रूट
टेस्ट के मौजूदा बेस्ट बल्लेबाज जो रूट ने WTC में अब तक 77 मैचों की 142 पारियों में 6651 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 51.16 के औसत और 59.84 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। रूट के बल्ले से 262 के बेस्ट स्कोर के साथ 23 शतक और 23 ही अर्धशतक भी आए हैं। बताते चलें कि इंडियन क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल इस समय 2859 रन के साथ 13वें नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें: विनोद कांबली पर बन रही वेब सीरीज, 2019 से ही लिखी जा रही है स्क्रिप्ट