Vinod Kambli Web Series: क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के दोस्त विनोद कांबली एक समय पर सबसे बड़े खिलाड़ी बन सकते थे। लेकिन शराब की लत और अन्य गंदी आदतों की वजह से वो क्रिकेट से भटक गए और अंत में अर्श से फर्श पर आ गए।

हालांकि उनकी चर्चा आज भी क्रिकेट के गलियारों में होते रहती है और अब वो एक बार फिर बड़ी चर्चा का विषय बन गए हैं। चूंकि उनके जिंदगी के ऊपर एक वेब सीरीज बनने जा रही है।

विनोद कांबली की जिंदगी पर बन रही वेब सीरीज

दरअसल, प्रसिद्ध डायरेक्टर अभिजीत शिरीष देशपांडे एक लम्बे समय से विनोद कांबली के वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं और जल्द ही उसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी वेब सीरीज का नाम "कांबली" (Kambli) रखा गया है और उनकी यह सीरीज OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने वाली है। यह वेब सीरीज उनके जीवन के उतार-चढ़ाव पर बनने जा रही है और इसकी स्क्रिप्टिंग साल 2019 से चल रही है।

साल 2019 से चल रही स्क्रिप्टिंग

बता दें कि विनोद कांबली की जिंदगी पर बन रही वेब सीरीज को 200 नॉटआउट प्रोडक्शनस के रवि भागचंदका प्रोड्यूस कर रहे हैं, जोकि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की डाक्यूमेंट्री से भी जुड़े थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान डायरेक्टर अभिजीत शिरीष देशपांडे ने बताया कि कांबली की कहानी लिखने का काम साल 2019 में ही शुरू हो चुका था और इसमें उनकी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया जाएगा।

शराब की लत और अन्य आदतों ने बिगाड़ा करियर

मालूम हो कि विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर दोनों ने लगभग एक ही समय पर क्रिकेट शुरू किया था और दोनों काफी अच्छा कर रहे थे। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर विनोद कांबली शराब की लत और अन्य गलत आदतों में नहीं पड़ते तो सचिन जैसा नाम बना सकते थे।

विनोद कांबली के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 129 मैचों की 181 पारियों में 9965 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि उन्होंने 35 शतक और 44 अर्धशतक के साथ बनाया था। वहीं लिस्ट ए में उनके नाम 221 मैचों की 204 पारियों में 6476 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस बीच उन्होंने 11 शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं।

यह भी पढ़ें: दोहरे शतक से चूके Devdutt Padikkal, फिर भी बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

Written By: Anil Kumar