Virat Kohli 18 Years In International Cricket: 05 नवंबर, 1988 को दिल्ली में जन्में विराट कोहली ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे कर लिए हैं। दिल्ली के रहने वाले विराट ने आज ही के दिन यानी 18 अगस्त को साल 2008 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और आज 2026 में उन्होंने 18 साल का सफर पूरा कर लिया है।
साल 2008 में 18 अगस्त को किंग कोहली ने किया था डेब्यू
बता दें कि विराट कोहली ने साल 2006 में ही प्रोफेसनल क्रिकेट में अपना डेब्यू कर लिया था। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2008 जीतने के बाद कदम रखा। अपनी कप्तानी में इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद वो इंटरनेशनल क्रिकेट में आए।
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 18 अगस्त, 2008 को दांबुला में डेब्यू किया। उन्होंने गौतम गंभीर के साथ ओपन किया और 22 गेंदों में 12 रन की पारी खेली। उस मैच में इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे कर खुद को इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा बल्लेबाज बना लिया और आज उनके नाम 28 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं।
28 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं कोहली
विराट कोहली ने 24 दिसंबर, 2009 को अपना पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
रन मशीन विराट कोहली के नाम 562 इंटरनेशनल मैचों की 629 पारियों में 28359 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि उन्होंने 52.71 के औसत और 79.73 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाया है। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 254* का रहा है। कोहली ने 85 शतक और 148 अर्धशतक जड़े हैं।
जीत चुके हैं सभी ट्रॉफी
किंग कोहली ने क्रिकेट को कम्प्लीट कर लिया है। उन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2008 में अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीती। इसके बाद उन्होंने वनडे विश्व कप 2011, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी भी जीती। यही नहीं उन्होंने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का भी खिताब जीता और फिर आईपीएल 2025 और 2026 की ट्रॉफी भी जीत ली।
हालांकि चेस मास्टर के नाम अंडर-19 विश्व कप के अलावा सभी ट्रॉफी बतौर बल्लेबाज जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। वो अपनी कप्तानी में कभी भी इंडिया या RCB को चैंपियन नहीं बना सके।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल कप्तान-केएल राहुल उपकप्तान, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया स्क्वाड
Written By: Anil Kumar