Team India Squad for New Zealand Test Series Probable: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है और श्रीलंकाई टीम के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद इंडियन क्रिकेट टीम को अगली टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलनी है, जोकि न्यूजीलैंड में ही खेली जाएगी। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम इसी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर चर्चा करने वाले हैं।

19 नवंबर से शुरू होने जा रही न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 नवंबर से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड में ही होगी। भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज WTC के मौजूदा साइकिल के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाली है।

चूंकि इंडिया को इसके बाद अगली टेस्ट सीरीज सीधे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ खेलनी है, जोकि WTC में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों की आखिरी सीरीज भी होगी। भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरी टेस्ट सीरीज 27 नवंबर से खेली जाएगी। पहला टेस्ट बेसिन रिज़र्व वेलिंगटन जबकि दूसरा हैगली ओवल क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

गिल और राहुल करेंगे कप्तानी

इस समय भारतीय टेस्ट टीम को लीड करने की जिम्मेदारी शुभमन गिल और केएल राहुल संभाल रहे हैं और BCCI उन्हें अभी कप्तान पद से नहीं हटाएगी। इस वजह से आने वाले सीरीजों में भी वही हमें कप्तानी करते दिखाई देंगे। भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में हमें एक बार फिर शुभमन गिल और केएल राहुल कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। गिल कप्तान और राहुल उपकप्तान का रोल अदा कर सकते हैं।

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में BCCI शुभमन गिल और केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवीन्द्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्णा, सरफराज खान, आकिब नबी, गुरनूर बरार और जसप्रीत बुमराह को शामिल कर सकती है। मालूम हो कि इस समय बुमराह इंजर्ड हैं, जिस वजह से श्रीलंका टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन कीवी टीम के खिलाफ मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवीन्द्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्णा, सरफराज खान, आकिब नबी, गुरनूर बरार और जसप्रीत बुमराह।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 19 नवंबर – 23 नवंबर 2026, सेलो बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन (सुबह 03:30 बजे)
दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर – 01 दिसंबर 2026, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च (सुबह 03:30 बजे)

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुए भर्ती

Written By: Anil Kumar