Team India's probable squad for the West Indies ODI series: भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच सालों बाद एक बार फिर 3 वनडे मैचों की सीरीज होने जा रही है। इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज होने जा रही है। ऐसे में आइए इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड के बारे में बात कर लेते हैं।
27 सितंबर से शुरू होने जा रही वेस्टइंडीज वनडे सीरीज
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच लास्ट वनडे सीरीज जुलाई-अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज की जमीन पर खेली गई थी, जिसे भारतीय टीम ने 2-1 से जीता था। इस बार दोनों टीमों के बीच 27 सितंबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
पहला वनडे मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में होगा। वहीं दूसरा वनडे 30 सितंबर (बुधवार) से होगा। यह मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में होगा। बात करें तीसरे मैच कि तो वो 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: इंग्लैंड ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, एक पारी और 103 रनों से दी पहले टेस्ट में मात
गिल को कप्तान और राहुल को बनाया जा सकता है उपकप्तान
मालूम हो कि भारतीय वनडे टीम को लीड करने की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभाल रहे हैं। ऐसे में वही इस सीरीज में भी कप्तानी करते दिखाई दे सकता है। जबकि उपकप्तान केएल राहुल को बनाया जा सकता है। चूंकि मौजूदा उपकप्तान श्रेयस अय्यर उस दौरान एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान में होंगे। हालांकि बोर्ड अगर चाहे तो किसी अन्य को कप्तान बना सकती है।
इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है चांस
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रिंस यादव और देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता है। हालांकि अगर कोई खिलाड़ी उस समय फिट नहीं रहा या किसी अन्य कारण की वजह से मौजूद नहीं रह सका तो किसी अन्य को मौका दिया जा सकता है।
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड (संभावित)
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रिंस यादव और देवदत्त पडिक्कल।
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 27 सितंबर, 2026 (रविवार): दोपहर 2:00 बजे, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026 (बुधवार): दोपहर 2:00 बजे, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
तीसरा वनडे: 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार): दोपहर 2:00 बजे, महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड की स्टार महिला खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी जानकारी