England Women Team: क्रिकेट देखने और चाहने वालों के लिए यह सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक भावना है। क्रिकेट से जुड़ी कोई भी खबर इसके चाहने वालों को सीधे तौर पर इफेक्ट करती है। जब भी कोई क्रिकेटर संन्यास का ऐलान करता है तो फैंस का मन भारी हो जाता है। आज भी अचानक एक स्टार क्रिकेटर ने संन्यास का ऐलान कर अपने फैंस को गमगीन कर दिया है।

इस क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान

बता दें कि इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम (England Women Team) की स्टार पेसर केट क्रॉस ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केट क्रॉस ने बताया कि वो इंग्लिश समर के समाप्ति के साथ ही प्रोफेसनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। इसके साथ ही उनका 15 साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट मैच से पहले शुभमन गिल के दोस्त ने उठाया ठोस कदम, कर दिया क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

केट क्रॉस ने कही ये बात

34 वर्षीय स्टार गेंदबाज केट क्रॉस (Kate Cross) ने सोशल मीडिया के जरिए संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा, "यह गर्मी प्रोफ़ेशनल क्रिकेट खेलने के तौर पर मेरी आखिरी गर्मी होगी। उस खेल को अलविदा कहना सोचना भी बहुत मुश्किल है जो मेरी ज़िंदगी का इतना अहम हिस्सा रहा है और जिसने मुझे आज का इंसान बनाया है। लेकिन, अब आखिरी अध्याय सामने है।"

मालूम हो कि उन्हें बीते साल आखिरी बार इंग्लैंड की ओर से खेलने का मौका मिला था और अब वो इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी हिस्सा नहीं हैं, जिस वजह से उन्होंने ये फैसला लिया।

कुछ ऐसा रहा है केट क्रॉस का करियर

साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के बाद केट क्रॉस ने 76 वनडे मैचों की 75 पारियों में 101 विकेट चटकाए। इस बीच उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 30 रन देकर 6 विकेट रहा। वहीं उन्होंने 18 टी20 मैचों की 18 पारियों में सिर्फ 14 विकेट ही लिए। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 18 रन देकर 2 विकेट रहा।

टेस्ट फॉर्मेट की बात करें तो इसमें उन्होंने 8 मैचों की 16 पारियों में 25 बार अपनी टीम को खुश होने का मौका दिया। उनका स्पेल 63 रन देकर 4 विकेट रहा। 3 अक्टूबर, 1991 को मैनचेस्टर, लंकाशायर में जन्मीं केट क्रॉस ने विमेंस 100 में 54 विकेट वहीं WBBL में 15 विकेट चटका रखे हैं।

यह भी पढ़ें: 2-3 नहीं सीधे 5 आईपीएल टीमें बदल रहीं अपना कप्तान, जानें आईपीएल 2027 में कौन करेगा कप्तानी