Rishabh Pant Injury Update: कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का पहला दिन इंडियन क्रिकेट टीम के लिए काफी सही रहा। इंडियन टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए।

लेकिन इस दौरान इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथ में चोट लग गई, जिसके वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके चलते फैंस को काफी चिंता हो रही थी। हालांकि अब उनके इंजरी पर उपडेट आ गया है।

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन ही इंजर्ड हुए ऋषभ पंत

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत तीसरा विकेट गिरने के बाद मैदान पर आए और उन्होंने पारी को भूनना शुरू ही किया था कि 58वें ओवर के दौरान श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की बाउंसर गेंद पंत के हाथ पर लगी और वो इंजर्ड हो गए। लाहिरू की बाउंसर गेंद पर पुल शॉट लगाने के प्रयास में पंत के बाईं कलाई की हड्डी पर चोट लगी और वो दर्द से तड़फड़ाने लगे।

इसके बाद इंडियन टीम के फिजियो ने सूजन कम करने के लिए उन्हें आइस पैक लगाया, टेपिंग की। हालांकि किसी से भी उन्हें फर्क नहीं पड़ा और मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें:अगले आईपीएल सीजन एक और ट्रॉफी जीतेंगे हार्दिक पांड्या! अब तक जीत चुके हैं 5 खिताब

सितांशु कोटक ने दिया पंत की इंजरी पर अपडेट

मालूम हो कि ऋषभ पंत की इंजरी को लेकर मैच के बाद जब पत्रकारों ने सितांशु कोटक से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत कल बैटिंग के लिए ठीक होंगे। उन्होंने बता दिया कि पंत पहले से बेहतर हैं। ऐसे में वो हमें दूसरे दिन फिर मैदान पर कमाल दिखाते नजर आ सकते हैं।

महज 3 रन ही बना सके थे पंत

कोलंबो टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने इंजर्ड होकर पवेलियन लौटने से पहले 15 गेंदों में 3 रन बनाए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए। इंडिया की ओर से पहले दिन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल।

पडिक्कल ने 193 गेंदों पर 117 रन बनाए। वहीं गिल ने 108 गेंदों में 50 रन बनाए। इस दौरान पहले दिन श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे अधिक 3 विकेट लिया। वहीं लाहिरू कुमारा और केशरा नुवांथा ने 1 -1 विकेट लिया।

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी समेत ये 3 क्रिकेटर कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, सालों पहले खेला था लास्ट मैच