Cricket Retirement: क्रिकेट का खेल दिन प्रतिदिन बदलते जा रहा है और इस बदलाव में कई पुराने खिलाड़ी पीछे छूट रहे हैं, जिस वजह से वो क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों में कई क्रिकेटर्स ने संन्यास का ऐलान किया और आने वाले दिनों में भी कई क्रिकेटर्स संन्यास ले सकते हैं। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम 3 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि कभी भी संन्यास का ऐलान कर अपने फैंस का दिल तोड़ सकते हैं।
कभी भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
इशांत शर्मा (Ishant Sharma)
जो क्रिकेटर्स आने वाले कुछ महीनों या सालों में संन्यास का ऐलान कर सकते हैं उनमें पहला नाम इशांत शर्मा का है। भारत के स्टार इशांत शर्मा को आखिरी बार साल 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कमाल दिखाने का मौका मिला था। वहीं आईपीएल में वो लास्ट टाइम साल 2025 में खेलते दिखाई दिए थे।
प्रोफेसनल क्रिकेट में उन्हें आखिरी बार 13 जनवरी 2026 को कोई मैच खेलते देखा गया था। इस समय उनकी उम्र 37 साल है और वो सितंबर में 38 साल के हो जाएंगे। ऐसे में अब उनका एक बार फिर खेलते दिखाई दे पाना आसान नहीं होगा, जिस वजह से वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 434 विकेट दर्ज हैं, जोकि उन्होंने 199 मैचों में हासिल किए हैं।
यह भी पढ़ें: टेस्ट की वर्ल्ड 11 का हुआ ऐलान, बुमराह-गिल समेत इन 5 भारतीयों को मिला मौका
उमेश यादव (Umesh Yadav)
इस लिस्ट में अगला नाम उमेश यादव का है। स्टार इंडियन पेसर उमेश यादव को भी इंडिया की ओर से आखिरी बार साल 2023 में खेलने का मौका मिला था। वो आईपीएल में भी 2024 के बाद से नजर नहीं आए हैं। उन्हें आखिरी बार 08-दिसंबर-2025 को कोई प्रोफेसनल मैच खेलते देखा गया था। उमेश यादव की मौजूदा उम्र 38 साल है और वो अक्टूबर में 39 के हो जाएंगे।
ऐसे में वो भी शायद ही आगे खेलते दिखाई दे सकेंगे। इस वजह से कभी भी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। उनके नाम 141 इंटरनेशनल मैचों की 194 पारियों में 288 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
एमएस धोनी (MS Dhoni)
क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और आईपीएल में आखिरी बार साल 2025 में खेलते दिखाई दिए थे। इंजरी के कारण वो हमें 2026 आईपीएल सीजन में एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए थे और बढ़ती उम्र के कारण अब शायद 2027 आईपीएल सीजन में भी एक भी मैच नहीं खेल सकेंगे।
धोनी की मौजूदा उम्र 45 साल है और वो अब पहले के तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में अचानक से कभी भी फैंस को बुरी खबर दे सकते हैं। वैसे भी इस समय CSK का फ्यूचर सही नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी