Rishabh Pant Record In Test: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है। दोनों टीमें गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

लेकिन इस दौरान भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत जीत के अलावा 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की प्लानिंग करके आएंगे। तो आइए उन पांचों रिकॉर्ड्स के बारे में जान लेते हैं, जो पंत तोड़ सकते हैं।

ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ेंगे ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक ऋषभ पंत को टेस्ट का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है और श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में वो रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ वो सबसे अधिक छक्के, रन और शतक आदि के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।

100 टेस्ट छक्कों का रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 97 छक्के जड़े हैं और अगर वो श्रीलंका के खिलाफ 3 छक्के और जड़ देते हैं, तो वो पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे, जिसके नाम टेस्ट में 100 छक्के दर्ज हैं। यही नहीं वो ओवरऑल टेस्ट छक्कों के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

WTC में 3,000 रनों का रिकॉर्ड

28 साल के ऋषभ पंत ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में ओवरऑल 3557 रन बनाए हैं और अगर बात की जाए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तो उसमें उन्होंने 2780 रन बनाए हैं। अगर वो 220 रन और बना लेते हैं तो पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे, जिसके नाम WTC में 3 हजार रन दर्ज हैं।

शुभमन गिल को पछाड़ इतिहास रचने का मौका

WTC में इस समय भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम दर्ज है। उन्होंने 2843 रन बनाए हैं। अगर ऋषभ पंत 64 रन और बना लेते हैं, तो WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं 220 रन बनाने के साथ ही साथ वो 3 हजार रन भी पुरे कर लेंगे।

बतौर विकेटकीपर टेस्ट शतक का रिकॉर्ड

भारत का कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज आज तक श्रीलंकाई सरजमीं पर कोई टेस्ट शतक नहीं जड़ सका है। इंडिया की ओर से श्रीलंका के मैदान में सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले बल्लेबाज एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 76 रन की पारी खेली थी।

सर्वाधिक विदेशी टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने अब तक 50 टेस्ट मैचों की 87 पारियों में 8 शतक और 19 अर्धशतक के साथ 3557 रन बनाए हैं। अगर वो श्रीलंका के खिलाफ एक और टेस्ट शतक जड़ देते हैं, तो एडम गिलक्रिस्ट के बाद सबसे ज्यादा विदेशी टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। पंत ने विदेशी सरजमीं पर कुल 6 शतक जड़े हैं। वहीं गिलक्रिस्ट ने 10 शतक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: "मेरे रास्ते से हट...", मेहदी हसन पर भड़के मिचेल स्टार्क, AUS vs BAN टेस्ट में हुई गर्मा-गर्मी

Written By: Anil Kumar