खेल
"मेरे रास्ते से हट...", मेहदी हसन पर भड़के मिचेल स्टार्क, AUS vs BAN टेस्ट में हुई गर्मा-गर्मी
डार्विन में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेहदी हसन और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बीच विकेट पर भागने को लेकर कहा-सुनी हो गई। मामले को बढ़ते देख बीच-बचाव के लिए अंपायर को बीच में आना पड़ा।
Mitchell Starc and Mehidy Hasan Fight: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट मैच का पहला दिन काफी बोरिंग रहा था। चूंकि ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर थी। मगर अब इस टेस्ट में माहौल गर्मा रहा है।
डार्विन में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन मेहदी हसन रन लेते समय ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क के रास्ते में आ गए, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया और माहौल गर्म हो गया।
मेहदी हसन पर भड़के मिचेल स्टार्क
दरअसल, दूसरे दिन के खेल के आखिरी सेशन में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को बांग्लादेशी बल्लेबाज मेहदी हसन ने अपनी हरकतों से गुस्सा दिला दिया, जिसके बाद माहौल गर्मा गया और बीच बचाव के लिए अंपायर को आना पड़ा।
बांग्लादेश की पारी के 103वें ओवर में जब स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे तब हसन रन लेने के लिए पिच के डेंजर एरिया में चलते दिखाई दिए, जिसके बाद स्टार्क ने उन्हें तुरंत वहां से हटने को कहा।
स्टार्क ने हसन से कहा, यह मेरा फॉलोथ्रू है, तुम्हारा नहीं, विकेट से हटो।" इसके बाद हसन ने कहा ये आपका फॉलोथ्रू नहीं है फिर क्या था स्टार्क का पारा और हाई हो गया और उन्होंने सीधे मेहदी हसन को विकेट से हटने को कह दिया। यही नहीं उन्होंने हसन को लाइन भी दिखाई। दोनों की बातचीत को देख अंपायर कुमार धर्मसेना को बीच में आना पड़ा और दोनों को समझाकर अलग करना पड़ा।
32 रन बनाकर खेल रहे हैं मेहदी हसन
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम 153 रनों से लीड कर रही है। इस समय मेहदी हसन 32 रन वहीं हसन महमूद 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश की ओर से अभी तक इस पारी के टॉप रन गेटर तंज़ीद हसन तमीम रहे हैं, जिन्होंने 101 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हो रहे फ्लॉप
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 53 ओवर्स में 198 रन पर ही ऑल आउट कर दिया था। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 110 ओवर के बाद भी 351 रन देकर सिर्फ 6 विकेट ही ले सकी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड ने 2-2 जबकि पैट कमिंस और नाथन लियोन ने एक-एक विकेट हासिल किया है।
यह भी पढ़ें: अचानक बदल गया टीम का हेड कोच, 42 साल के दिग्गज को सौंपी गई जिम्मेदारी
Written By: Anil Kumar
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।