MS Dhoni Retirement: आज 15 अगस्त है और देश भर में सभी लोग 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। लेकिन इसी बीच सदी के सबसे बेहतरीन कप्तानों और बल्लेबाजों में टॉप पर आने वाले एमएस धोनी का रिटायरमेंट ट्रेंड कर रहा है, जिसने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा मामला।
ट्रेंड कर रहा एमएस धोनी का रिटायरमेंट
दरअसल, क्रिकेट के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक एमएस धोनी का जो रिटायरमेंट पोस्ट वायरल हो रहा है वो अभी का नहीं बल्कि साल 2020 का है। साल 2020 में उन्होंने आज ही के दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास का ऐलान कर फैंस को हैरान कर दिया था।
उनके इस फैसले ने कई फैंस के दिल तोड़ दिए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की, जिसमें उन्होंने अपने करियर की कई तस्वीरें लगाईं और मैं पल दो पल का शायर हूं गाना लगाया। इसके बाद कैप्शन में लिखा, "इस दौरान आपके सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया। 7:29 बजे से मुझे रिटायर समझिए।"
फैंस के टूट गए दिल
उन्होंने जैसे ही रिटायरमेंट का पोस्ट किया वैसे ही फैंस को गहरा धक्का लगा। चूंकि धोनी को खेलते देखना एक अलग सा सुकून देता था। उनका वो शांत अंदाज फैंस आज भी नहीं भूले। किसी भी सिचुएशन से मैच को निकाल लेने की उनकी कला आज भी फैंस को याद आती है। 2020 में उन्होंने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा और अब कभी भी आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं।
आईपीएल का है अगला नंबर
एमएस धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास का ऐलान करने के बाद फैंस के दिलों में डर बैठ गया और वो तभी से आईपीएल में उनका एक भी मैच मिस नहीं करते। चूंकि क्या पता कब उनका कौनसा मैच आखिरी हो।
वैसे भी अब उनकी उम्र 45 साल हो गई है और वो कभी भी आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। आईपीएल 2026 में वो एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए थे। ये पहली बार था जब कैप्टन कूल किसी सीजन में एक भी मैच न खेले हों।
बात करें उनके आईपीएल करियर की तो उसमें उन्होंने 278 मैचों की 242 पारियों में 5439 रन बनाए हैं। वहीं ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 17266 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि थाला ने 538 मैचों की 526 पारियों में बनाया है।
यह भी पढ़ें: KL Rahul की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, जानें होंगे बाहर या फिर करेंगे बल्लेबाजी
Written By: Anil Kumar