KL Rahul Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इंजरी के कारण गॉल में जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन खेल छोड़कर बाहर चले गए थे और उनके बाहर जाने की वजह से फैंस को काफी चिंता हो रही थी। हालांकि अब उनकी फिटनेस पर काफी बड़ा अपडेट आ गया है। तो आइए जान लेते हैं कि राहुल कैसे हैं और आगे खेलते दिखाई देंगे या नहीं।
इंजरी के कारण केएल राहुल को जाना पड़ा मैदान से बाहर
दरअसल, केएल राहुल शुरुआत से ही काफी अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और उम्मीद थी कि वो अपना शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन पूरे शरीर में, खासकर दाहिने हाथ और पैरों की मांसपेशियों में बहुत ज्यादा ऐंठन की वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। वो 162 गेंदों में 77 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे और आगे बल्लेबाजी के लिए वापस नहीं आए।
उन्हें मैदान से जाते वक़्त भी सही से नहीं चला जा रहा था। सीढ़ियों पर चढ़ने में उन्हें काफी समस्या हो रही थी। इसने फैंस की चिंता को और बढ़ा दिया था। लेकिन अब भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मौजूदा बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने उनकी फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया है कि वो सही हैं।
बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने दिया अपडेट
इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने बताया कि केएल राहुल अब ठीक हैं। उन्होंने सबसे पहले राहुल के बल्लेबाजी की तारीफ़ की और फिर कहा, "केएल ने बहुत अच्छी बैटिंग की, उसे हर जगह क्रैम्प्स हो रहे थे। लेकिन अब वह ठीक है।"
13वें टेस्ट शतक से सिर्फ 23 रन दूर हैं राहुल
केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 68 मैचों की 119 पारियों में 4153 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 199 के बेस्ट स्कोर के साथ 12 शतक और 20 अर्धशतक जड़े हैं। उनके बल्ले से 36.42 की औसत और 52.07 के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। वो WTC में भी भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं।
अब देखना होगा कि वो 23 रन और बनाकर अपना 13वां टेस्ट शतक पूरा कर सकेंगे या नहीं। बता दें कि इंडिया की ओर से अभी देवदत्त पडिक्कल 178 गेंदों में 131 रन और ऋषभ पंत 36 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:Galle में गरजा Devdutt Padikkal का बल्ला, जड़ दिया टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक