Mitchell Starc: इस समय ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत उम्मीद के अनुसार काफी खराब की है। मगर इसी बीच इस टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वो टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं।
टेस्ट में विकटों के मामले में स्टार्क ने किया टॉप
दरअसल, 36 वर्षीय मिचेल स्टार्क ने जैसे ही पहले टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी ओपनर शादमान इस्लाम का विकेट लिया। वैसे ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट पुरे कर लिए। शादमान के विकेट के साथ ही उन्होंने टेस्ट में बतौर बाएं हाथ के गेंदबाज के रूप में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बना लिया।
उन्होंने श्रीलंकाई दिग्गज रंगना हेराथ (433) को पछाड़ते हुए इतिहास रचा। हालांकि ओवरऑल टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में वो अभी संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं।
बाएं हाथ के गेंदबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट के मामले में टॉप 5 में स्टार्क के अलावा रंगना हेराथ, वसीम अकरम, डेनियल वेटोरी और चामिंडा वास का नाम शामिल है।
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट (बाएं हाथ के गेंदबाज)
434*- मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
433- रंगना हेराथ (श्रीलंका)
414- वसीम अकरम (पाकिस्तान)
362- डेनियल वेटोरी (न्यूजीलैंड)
355- चामिंडा वास (श्रीलंका)
मुथैया मुरलीधरन ने लिया है सबसे अधिक विकेट
ज्ञात हो कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट के मामले में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन टॉप पर हैं। उनके नाम ओवरऑल 133 टेस्ट मैचों की 230 पारियों में 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 51 रन देकर 9 विकेट रहा है। उनके नाम 67 बार 5 विकेट हॉल और 22 बार 10 विकेट हॉल का रिकॉर्ड दर्ज है।
कुछ ऐसा है मैच का हाल
मरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन में जारी ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच में ऑस्ट्रलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सिर्फ 53 ओवर में 198 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान इस टीम की ओर से स्टीवन स्मिथ ने सबसे अधिक 71 रन की पारी खेली। जबकि दूसरे टॉप रन गेटर बने जेक वेदराल्ड, जिन्होंने 23 रन बनाए।
बांग्लादेश टीम की ओर से हसन महमूद ने सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए। वहीं तस्कीन अहमद और एबादोत हुसैन ने 2-2 विकेट हासिल किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश टीम ने 24 ओवर में 96-1 रन बनाए हैं। इस समय तंज़ीद हसन तमीम और मोमिनुल हक क्रमशः 32 और 35 रन पर हैं।
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ वैभव सूर्यवंशी का गोल्डन टाइम, हरभजन ने दिया आउट करने का मास्टरप्लान