खेल
खत्म हुआ वैभव सूर्यवंशी का गोल्डन टाइम, हरभजन ने दिया आउट करने का मास्टरप्लान
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने 15 साल वैभव सूर्यवंशी को आउट करने को लेकर दिया एक मास्टर प्लान, जिससे गेंदबाजों को उनका विकेट लेने में मिलेगी आसानी।
Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के समस्तीपुर में जन्में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने महज कुछ ही सालों में क्रिकेट की दुनिया में अपना एक अलग नाम बना लिया है और जिस तरह से वो आगे बढ़ रहे हैं, वो समय दूर नहीं जब उनका नाम भारत के सबसे महान बल्लेबाजों में गिने जाने लगेगा।
हालांकि उनके लिए अब आगे का रास्ता आसान नहीं होगा, चूंकि भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने उन्हें आउट करने का मास्टरप्लान सभी के सामने उजागर कर दिया है।
हरभजन सिंह ने खोला वैभव का राज
46 वर्षीय हरभजन सिंह ने हाल ही में PTI को दिए एक इंटरव्यू के दौरान वैभव सूर्यवंशी को आउट करने का प्लान सभी के सामने उजागर कर दिया है। PTI से बातचीत के दौरान भज्जी ने बताया कि वो वैभव को आउट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो 15 वर्षीय को गेंदबाजी करते तो वो उनके अनुसार नहीं बल्कि खुद के अनुसार फिल्ड सेटअप करते।
भज्जी ने कहा, "मैं उसके खेलने के तरीके से फिल्ड सेट नहीं करूँगा बल्कि अपनी गेंदबाजी के अनुसार फिल्ड सेट करूँगा। मैं लगातार उन्हें आउट करने की कोशिश करता रहूँगा।"
स्टार ने दी गेंदबाजों को नसीहत
भारत के ऑल टाइम ग्रेटेस्ट स्पिनर्स में से एक हरभजन सिंह ने PTI से बात करते हुए कहा कि अगर कोई भी गेंदबाज वैभव के सामने खुद को बचाने रन न देने की कोशिश से गेंदबाजी करेगा तो वो कभी सफल नहीं हो सकेगा। लेकिन अगर वो उन्हें आउट करने की कोशिश करेगा तो जरूर कामयाब होगा।
हरभजन सिंह ने कहा, "अगर मैं बचने की कोशिश करूँगा, तो नहीं कर पाउँगा। लेकिन अगर उनके खिलाफ आक्रमण करूँगा तो उन्हें रोक सकता हूँ।"
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दिग्गज ने कहा, "आपको सफलता मिल भी सकती है और नहीं भी मिल सकती है। यह केवल समय की बात है हर बार हर कोई सफल नहीं होता। कई बार आपको छक्के पर छक्के पड़ेंगे। लेकिन अगर आप प्लान पर बने रहे तो सफलता अर्जित कर सकते हो।"
उन्होंने यह भी माना कि अब तक उनका कभी वैभव जैसे बल्लेबाज से सामना नहीं हुआ। वो सचमुच बहुत ही बेहतर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 15 साल की उम्र में ही दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों को अपनी रणनीति बनाने पर मजबूर कर दिया।
कुछ ऐसे हैं वैभव के आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 40 टी20 मैचों की 40 पारियों में 1670 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 42.82 की औसत और 216.32 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है। उनका बेस्ट स्कोर 144 रन रहा है।
बॉस बेबी के नाम 20 ओवर फॉर्मेट में 4 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने 132 चौके और 148 छक्के जड़ने का कारनामा किया है। लिस्ट ए में उन्होंने 13 मैचों में 564 और फर्स्ट क्लास में 8 मैचों में 207 रन बनाए हैं। इस दौरान 50 ओवर फॉर्मेट में उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। फर्स्ट में उनके नाम सिर्फ एक ही अर्धशतक है।
यह भी पढ़ें: ICC Test Rankings जारी, बाबर आजम की दो साल बाद टॉप-10 में वापसी; जानें किस स्थान पर पहुंचे
Written By: Anil Kumar
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।