CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस्तीफा दे दिया था। से स्टीफन फ्लेमिंग साल 2009 चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे का हिस्सा थे और उनकी कोचिंग में येलो आर्मी ने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब उठाया था। साथ ही उनकी कोचिंग में सीएसके ने दो बार चैंपियन लीग भी जीती थी। अब उनके बाद हेड  कोच कौन बनेगा, इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णामाचारी श्रीकांत ने एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम सुझाया है।

श्रीकांत ने बताया किसे बनाना चाहिए हेड कोच

स्टीफन फ्लेमिंग से अलग होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए हेड कोच की तलाश शुरुकर दी है। अभी तक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम का नाम सामने आ चुका है, लेकिन क्रिस श्रीकांत ने इन दोनों नामों को खारिज करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

चेन्नई सुपर किंग्स के डग आउट में जब माइकल हसी हैं, तो उन्हें बाहर किसी की जरूरत नहीं है। माइकल हसी को ही मुख्य कोच बनाया जाना चाहिए। वो सीएसके के लिए अच्छे विकल्प साबित होंगे।‘’

श्रीकांत ने यह भी कहा कि चेन्नई को यह भी तय करना चाहिए की भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी की क्या भूमिका होगी, उसके बाद ही अन्य चीजें अपनी जगह पर आ पाएंगी। बता दें कि माइकल हसी फिलहाल चेन्नई के बल्लेबाजी कोच हैं और वह इस फ्रेंचाइजी के लिए खेल भी चुके हैं। हसी ने चेन्नई के लिए आईपीएल में कुल 6 सीजन खेले थे, जिसमें उनका प्रदर्शन बल्ले से बेहद कमाल का रहा था। यही कारण था कि इस खिलाड़ी को मिस्टर क्रिकेट के नाम से जाना जाता था।

इयोन मोर्गन के खिलाफ श्रीकांत

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और पूर्व चयनकर्ता एस. श्रीकांत ने इयोन मोर्गन को हेड कोच नहीं बनाने की सलाह सीएसके को दी है। पूर्व खिलाड़ी ने अपने चैनल पर आगे कहा, ‘’मोर्गन इंग्लैंड के लिए एक शानदार खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं, लेकिन उनको कप्तान के तौर पर मैं पसंद नहीं करूंगा। केकेआर के कप्तान के तौर पर भी उनके आंकड़े अच्छे नहीं हैं। मैं उनको सुझाव दूंगा कि वह अपनी कमेंट्री पर ही फोकस करें और चेन्नई के लिए यह भी अच्छा होगा कि वह मैक्कुलम को भी मुख्य कोच नियुक्त न करें। उन्हें इन दोनों ही खिलाड़ियों को मना कर देना चाहिए।‘’

अश्विन ने किया था मोर्गन का समर्थन

श्रीकांत से पहले भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हेड कोच के तौर पर इयोन मोर्गन का समर्थन किया था। अश्विन ने अपनी राय रखते हुए कहा कि चेन्नई के नए हेड कोच के रूप में मोर्गन के नाम पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, अब देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2027 से पहले किसको अपना नया हेड कोच नियुक्त करती है। चेन्नई के पास फिलहाल, इयोन मोर्गन, ब्रेंडन मैक्कुलम और माइकल हसी के तौर पर तीन विकल्प मौजूद हैं, लेकिन पांच बार की चैंपियन हर बार अपने फैसलों से चौंका देती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से किसी एक को हेड को बनाया जाता है, या फिर येलो आर्मी किसी नए कोच का नाम सामने लेकर आती है।

ये भी पढ़ें- रोहित-विराट की वापसी, बाहर होंगे श्रेयस-बुमराह और ईशान! वेस्टइंडीज ODI Series के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

Written By Aman Sharma