Team India probable squad for the West Indies ODI series: भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करने को तैयार है। यह सीरीज सितंबर के महीने में खेली जाएगी। मैचों का आयोजन भारत के तीन अगल-अलग मैदानों पर किया जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना तय माना जा रहा है, लेकिन जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को इस सीरीज से बाहर रखा जा सकता है। यह फैसला एशियन गेम्स 2026 को ध्यान में रखते हुए लिया जा सकता है। बता दें कि, वनडे सीरीज भारत में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेली जाएगी, तो एशियन गेम्स 2026 की 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार मेगा इवेंट आइची-नागोया में आयोजित होगा।
rnरोहित-विराट की वापसी!
rnभारतीय टीम के दोनों पूर्व कप्तानों की वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी तय मानी जा रही है। दोनों आखिरी बार जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते नजर आए थे। इस सीरीज में विराट कोहली ने तीन पारियों में दो अर्धशतकों की मदद से 144 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा के बल्ले से 3 पारियों में 175 रन निकले थे। रोहित ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार सैकड़ा भी जड़ा था। इसको देखने के बाद माना जा रहा है कि रोहित और विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं।
rnक्यों बाहर होंगे श्रेयस-बुमराह और ईशान?
rnवेस्टइंडीज के खिलाफ आयोजित होने वाली वनडे सीरीज में उप कप्तान श्रेयस अय्यर का खेलना मुश्किल है। दरअसल, अय्यर को एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड का कप्तान बनाया है। इसकी वजह से श्रेयस का वनडे सीरीज खेलना तय नहीं है। अय्यर के अलावा ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह भी एशियन गेम्स 2026 के दल का हिस्सा हैं । इसकी वजह से इन तीनों शीर्ष खिलाड़ियों का वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे श्रृंखला में उपलब्ध होना कठिन है। एकदिवसीय सीरीज में हार्दिक पंड्या की वापसी हो सकती है, जिनको एशियन गेम्स 2026 के लिए नहीं चुना गया है तो मोहम्मद सिराज भी कैरिबियन टीम के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने वाले रवींद्र जडेजा की वापसी भी हो सकती है।
rnवनडे सीरीज कब खेली जाएगी?
rnभारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का शुभआरंभ 27 सितंबर 2026 से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 तारीख को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में आयोजित होगा। इसके बाद श्रृंखला का दूसरा मैच 30 सितंबर 2026 को गुवाहाटी के बरसापारा इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जबकि सीरीज की अंतिम भिड़ंत 3 अक्टूबर 2026 को मुल्लांपुर में देखने को मिलेगी। बता दें कि, वेस्टइंडीज ने इसी साल भारत में टेस्ट सीरीज भी खेली थी, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। अब भारत का लक्ष्य टेस्ट के बाद वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने का होगा।
rnभारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज शेड्यूल!
rn27 सितंबर 2026- ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
rn30 सितंबर 2026- बरसापारा इंटरनेशनल स्टेडियम, गुवाहाटी
rn3 अक्टूबर 2026- महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मोहली
rnवेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया स्क्वाड:
rnशुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल (उप कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।
rnये भी पढ़ें- 462 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी, देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक, केएल-ध्रुव ने जड़ा पचासा
rnWritten By Aman Sharma