IND vs SL Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेल रही है, जो कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से काफी अहम होने वाली है। ऐसे में यह सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और भारतीय फैंस इस मुकाबले को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे। भारत-श्रीलंका प्रथम टेस्ट मैच की पहली गेंद सुबह 10 बजे फेंकी जाएगी। जबकि इससे आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए आएंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर ये मैच कहां देख सकते हैं।

मोबाइल पर कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर SonyLiv ऐप पर की जाएगी। हालांकि, यहां पर मुकाबला देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि लाइव स्ट्रीमिंग में केवल कुछ ही मिनट फ्री में देखने को मिलेगा, लेकिन पूरे मैच का आनंद लेने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।

लैपटॉप पर कहां देखे लाइव?

क्रिकेट प्रेमी मोबाइल के अलावा अपने लैपटॉप पर भी मैच का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आपको SonyLiv की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां जाकर अपने मोबाइल नंबर या फिर जीमेल से लॉइंग करना होगा। इसके बाद ही आप यहां पर मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। हालांकि, लैपटॉप पर देखने के लिए भी आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। तभी आप पूरे मैच का आनंद लुट पाएंगे।

टीवी पर फ्री में उठाएं मजा

15 अगस्त के दिन आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच का मजा उठा सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप इस मैच को देख पाएंगे। हालांकि, आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी मैच का आनंद ले सकते हैं। खास बात ये है कि डीडी स्पोर्ट्स पर आप इस मैच को फ्री में देख पाएंगे।

ये भी पढ़ें- "मेरे रास्ते से हट...", मेहदी हसन पर भड़के मिचेल स्टार्क, AUS vs BAN टेस्ट में हुई गर्मा-गर्मी

Written By Aman Sharma