IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच जारी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच भी टीम इंडिया बड़े ही आसानी से जीत सकती है। इंडिया ने पहले दिन के तरह ही दूसरे दिन भी कमाल का खेल दिखाया और मैच को मुट्ठी में कर लिया है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
503 रन बनाकर भारत के किया पारी को घोषित
टीम इंडिया ने पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए थे और दूसरे दिन दमदार बल्लेबाजी को जारी रखते हुए 503 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत की ओर से ध्रुव जुरेल 7 रन जबकि सारांश जैन 4 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन सारांश 6 रन पर पहुंचकर आउट हो गए।
लेकिन ध्रुव जुरेल ने कमाल का प्रदर्शन किया और 177 गेंदों में 115 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 64.97 का रहा। दूसरे दिन उनके अलावा ऋषभ पंत ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। पंत ने 89 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। यही नहीं मानव सुथार ने 18 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई सरजमीं पर ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ किया अनोखा सेलिब्रेशन, टैटू ने खींचा सबका ध्यान
श्रीलंका की ओर से इन गेंदबाजों ने ढाया कहर
कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 29 ओवर में 106 रन देकर यह कारनामा किया। वहीं प्रभात जयसूर्या और केशर नुवांथा ने 2-2 विकेट लिया। जयसूर्या ने 42 ओवर में 132 रन और केशर ने 38 ओवर में 154 रन देकर सफलता अर्जित की। लाहिरू कुमारा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने 20 ओवर्स में 68 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
बल्लेबाजी में श्रीलंका ने की खराब शुरुआत
भारतीय क्रिकेट टीम के पहली पारी के 503 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने काफी खराब शुरुआत की है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 2 विकेट खो दिए हैं। श्रीलंकाई टीम ने 3 ओवर में महज 8 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए हैं। इस समय इस टीम की ओर से कामिल मिशारा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए विकेट लेने का काम मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने किया है।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा या विराट कोहली कौन है आईपीएल का बेस्ट बल्लेबाज? देखें दोनों के ओवरऑल आंकड़े