Team India Squad for New Zealand Test Series Probable: श्रीलंका दौरे की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अगली टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करना है। भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच न्यूजीलैंड में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस दौरान इंडियन टीम के स्क्वाड में हमें शुभमन गिल, केएल राहुल जैसे कई स्टार खिलाड़ी खेलते दिखाई दे सकते हैं। तो आइए एक बार टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।
नवंबर में होगी भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम अभी श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। इंडिया-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जा रहा है। इस सीरीज के बाद इंडिया को सीधे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। यह टेस्ट सीरीज इंडिया के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट है। चूंकि अगर इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तो उसका WTC फाइनल का सपना जीवित रहेगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला टेस्ट बेसिन रिज़र्व, वेलिंगटन और दूसरा हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: अगले आईपीएल सीजन एक और ट्रॉफी जीतेंगे हार्दिक पांड्या! अब तक जीत चुके हैं 5 खिताब
शुभमन गिल और केएल राहुल कर सकते हैं कप्तानी
लास्ट कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम को लीड करने की जिम्मेदारी टेस्ट में शुभमन गिल और केएल राहुल संभाल रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी वही हमें एक बार फिर कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं। गिल को कप्तान और राहुल को उपकप्तान बनाया जा सकता है।
इन सभी खिलाड़ियों को चुन सकती है BCCI
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में BCCI श्रीलंका टेस्ट सीरीज में शामिल शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवीन्द्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्णा, सरफराज खान, आकिब नबी और गुरनूर बरार के साथ जसप्रीत बुमराह को भी शामिल कर सकती है, जोकि इस समय इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं।
हालांकि अभी जब तक बोर्ड आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का ऐलान नहीं करेगी। कुछ भी कहना जल्दबाजी ही है। चूंकि लास्ट कुछ समय से टीम चयन में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवीन्द्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, आकिब नबी, गुरनूर बरार मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसीद कृष्णा और जसप्रीत बुमराह।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
1st टेस्ट: 19 नवंबर: 23 नवंबर, 2026: सेलो बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन
2nd टेस्ट: 27 नवंबर: 01 दिसंबर, 2026: हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी समेत ये 3 क्रिकेटर कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, सालों पहले खेला था लास्ट मैच