Harry Brook and Joe Root: हैरी ब्रूक एक लम्बे अरसे से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी काफी टॉप नॉच रही है और कयास लगाए जा रहे थे कि बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्हें ही कप्तानी सौंपी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ECB ने जो रूट को टेस्ट का कप्तान बना दिया। इसी पर हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हैरी ब्रूक ने चुप्पी तोड़ी और काफी कुछ कहा।

जो रूट को बना दिया गया है कप्तान

बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन टेस्ट कप्तान और ऑल राउंडर्स में से एक बेन स्टोक्स ने 29 जून, 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा की और सभी को हैरान कर दिया।

उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ सीरीज के दौरान संन्यास का ऐलान किया, जिसके बाद ECB ने जो रूट को कप्तान बनाया और वो हमें एक बार फिर परमानेंट कप्तान के तौर पर जल्द ही एक्शन में दिखाई देने वाले हैं। 19 अगस्त से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होने जा रही है और इसमें रूट टीम को जीत दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

हैरी ब्रूक ने कही ये बात

27 वर्षीय स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने जो रूट के कप्तान बनने को लेकर बीबीसी स्पोर्ट से बात करते हुए कहा, "सच कहूं तो मुझे नहीं पता। मैं इसे उस नजरिए से नहीं देखता। उन्हें कप्तान बनाने का फैसला सही है।"

ब्रुक ने कहा वो यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि वो क्या कर सकते हैं। हैरी ने बताया कि रूट निश्चित रूप से इस काम को संभालने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं और वो उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।

ब्रुक ने इस बीच उस दौर की भी बात कि जब नाइट क्लब में एक बाउंसर के साथ हुई हाथापाई के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, "यह एक मुश्किल दौर था, खासकर जब मैं घर पर था और मीडिया का सामना करने की तैयारी कर रहा था।"

बल्लेबाजी में ऐसा है ब्रूक का रिकॉर्ड

बताते चलें कि हैरी ब्रूक ने साल 2022 में टेस्ट डेब्यू किया था और तब से अब तक 38 मैचों की 66 पारियों में 3395 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस बीच 317 के बेस्ट स्कोर के साथ 10 शतक और 18 अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 53.04 और स्ट्राइक रेट 86.82 का रहा है। इस समय वो इंग्लैंड की वनडे और टी20 में कप्तानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल कप्तान-केएल राहुल उपकप्तान, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए संभावित टीम इंडिया स्क्वाड