Gautam Gambhir: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच होने जा रहा है। भारत-श्रीलंका का यह टेस्ट मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस टेस्ट मैच से पहले ही इंडियन कोच गौतम गंभीर ने अपने बयान से खलबली मचा दी है। तो आइए जान लेते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
कोलंबो टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
23 अगस्त से कोलंबो में होने जा रहे भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने काफी बातें बोली, जिसने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित कर लिया है। गंभीर ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपने ही अंदाज में एक बार फिर आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ टीम को आगे बढ़ाने पर है। उन्हें इसके अलावा और किसी भी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता।
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी समेत ये 3 क्रिकेटर कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, सालों पहले खेला था लास्ट मैच
गंभीर ने कही ये बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने कहा, "मेरा काम इंडिया के लिए ट्रॉफी जीतना है, व्यूज़ और लाइक्स पाना नहीं। रैंकिंग मायने नहीं रखती। हम स्ट्रगल नहीं कर रहे हैं। इंग्लैंड टूर के बाद से, हमने ठीक-ठाक टेस्ट क्रिकेट खेला है। हम ट्रांज़िशन से गुज़र रहे हैं। कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन हम इंग्लैंड के बाद से कंसिस्टेंट क्रिकेट खेल रहे हैं।"
गंभीर ने साफ तौर पर यह कह दिया कि टीम अच्छा कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी अच्छा करेगी। उन्हें किसी और के सोच या विचार से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।
कुछ ऐसा है भारत का हाल
बताते चलें कि इस समय इंडियन क्रिकेट टीम WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है और अगर वो आगे एक से दो मैच हार जाती है तो लगातार दूसरी बार भी WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी। इंडिया ने मौजूदा साइकिल में 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 5 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच 1 मैच ड्रॉ भी रहा है।
इंडिया का मौजूदा प्रतिशत अंक 53.33 है। अगर इंडिया कोलंबो टेस्ट मैच भी जीत जाती है तो उसका प्रतिशत अंक 57.58 हो जाएगा। लेकिन फिर भी वो पांचवें स्थान पर ही रहेगी। हालांकि अगर बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश हार जाती है तो इंडिया पांचवें से चौथे पर आ जाएगी।
यह भी पढ़ें: टेस्ट की वर्ल्ड 11 का हुआ ऐलान, बुमराह-गिल समेत इन 5 भारतीयों को मिला मौका