Marnus Labuschagne: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है। मैच में मेजबानों ने टॉस जीतकर पहले मेहमानों को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, लेकिन उनकी पारी सिर्फ 64 रन पर सिमट गई। पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने रफ्तार, स्विंग और सीम का शानदार मिश्रण दिखाया और 6 विकेट अपने नाम किए।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी भी केवल 210 रन पर सिमट गई थी। इस मैच के खत्म होने के बाद एक दिग्गज खिलाड़ी को हमेशा-हमेशा के लिए टीम से ड्रॉप किया जा सकता है। यह फैसला उनके खराब फॉर्म के बाद लिया जा सकता है।

फॉर्म की तलाश में बल्लेबाज

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन हैं, जिनका प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ खेली तीन पारियों में बेहद साधारण रहा है।

डार्विन में खेले पहले टेस्ट में लाबुशेन पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में सिर्फ 31 रन बना पाए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी वह बड़ा कमाल नहीं दिखा सके। कंगारुओं के लिए करो या मरो टेस्ट की पहली इनिंग में वह 9 गेंदों पर केवल 4 रन ही बना सके।

पूर्व खिलाड़ी ने उठाई बाहर करने की मांग

साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में केवल 4 रन बनाकर आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने मार्नस लाबुशेन को बाहर करने की मांग कर दी। पूर्व खिलाड़ी ने सेवन न्यूज चैनल पर बातचीत में कहा,

‘’मैं चयनकर्ताओं को बधाई देता हूं कि वह उन्हें फॉर्म में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अब समय हो चुका है। मैं होता तो इस सीरीज के शुरुआत में ही बदलाव कर देता। उनकी बल्लेबाजी तकनीक में कोई कमी नहीं है, लेकिन वह गेंदबाजों को गलती करने की अधिक गुंजाइंस दे रहे हैं।’’

पोंटिंग ने बताई मार्नस लाबुशेन की कमजोरी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘’वह बैकफुट पर रन नहीं बना पा रहे हैं और अगर आप टेस्ट क्रिकेट में बैकफुट पर रन नहीं बना पाते हैं तो यह काफी मुश्किल होता है।

गेंदबाजों को मालूम पड़ गया है कि ऑफ स्टंप पर 10 मीटर से 4 मीटर की दूरी पर उनको गेंदबाजी करनी है और इस दूरी के बीच जितना चाहे वह गेंद को बल्लेबाद से दूर रख सकते हैं।

इसपर बल्लेबाज उनको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। पोंटिंग ने साफ कहा कि अब वक्त आ गया है कि टीम को लाबुशेन से आगे बढ़कर एक युवा खिलाड़ी को आजमाना चाहिए। पोंटिंग ने यह भी कहा कि वह टीम में बदलाव करने की मांग करने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे।

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट में सारांश जैन का डेब्यू तय! मैच से मिले ये बड़े संकेत, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

2023 के बाद से नहीं लगाया शतक

मार्नस लाबुशेन का नाम ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में आता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षो से वह फॉर्म की तलाश कर रहे हैं। लाबुशेन ने अपनी पिछली 10 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है तो एशेज 2023 के बाद से वह इस प्रारूप में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।

इसके अलावा 19 जुलाई 2023 के बाद से मार्नस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेली 43 पारियों में केवल 8 अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन बावजूद इसके चयनकर्ता और टीम प्रबंधन अपने अनुभवी बल्लेबाज पर भरोसा जता रहा है।

हालांकि, देखना यह भी होगा कि इस सीरीज के बाद चयन समिति मार्नस से आगे बढ़ने का कठोर फैसला लेती है या फिर एक और सीरीज में उनको फॉर्म तलाश करने का मौका देती है।

ये भी पढ़ें- दो मैच की टेस्ट सीरीज के खिलाफ कोच गौतम गंभीर, बताया कम से कम होने चाहिए कितने मुकाबले