Gautam Gambhir: भारतीय टीम इस समय श्रीलंका का दौरा कर रही है, जहां पर दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। भारत-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था, जहां टीम इंडिया ने 165 रन की शानदार जीत दर्ज की थी।
इसके बाद 23 अगस्त (रविवार) से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने दो टेस्ट मैच की सीरीज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा दो टेस्ट की सीरीज में पूरा खेल सामने नहीं आ पाता है, जिसके कारण इसकी संख्या को बढ़ाना चाहिए।
3 टेस्ट की करी सिफारिश
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने इसमें कहा, ‘’आदर्श रूप से मैं चाहता हूं कि तीन मैच की टेस्ट सीरीज होनी चाहिए। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कोई टीम अगर पहला टेस्ट गंवाने देती है तो उनके पास सीरीज जीतने के दो मौके रहेंगे। दो टेस्ट की सीरीज में ऐसा नहीं किया जा सकता। अधिक से अधिक आप सिर्फ सीरीज को ड्रॉ करवा सकते हैं।
2015 में खेले थे आखिर तीन मैच
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज आखिरी बार साल 2015 में खेली गई थी। इस सीरीज में भारत पहला टेस्ट गंवा चुका था, लेकिन आखिरी दोनों मैच जीतकर उन्होंने शानदार वापसी की।
भारत उस सीरीज को 2-1 से जीता था। इसके अलावा 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत पहला टेस्ट गंवा चुका था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। कोच गौतम गंभीर ने अपनी बात में इसका भी जिक्र किया और कहा,
‘’मुझे भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वह सीरीज अभी भी याद है, जहां भारत एक टेस्ट हार चुका था और फिर उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2-1 से सीरीज जीती थी। सामान्य तौर पर अगर तीन टेस्ट मैच होते हैं तो यह अच्छा रहता है।’’
ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट में सारांश जैन का डेब्यू तय! मैच से मिले ये बड़े संकेत, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस
सबसे अधिक टेस्ट सीरीज खेलती हैं ये टीम
एक श्रृंखला में सबसे अधिक टेस्ट खेलने की बात आती है तो इसमें सिर्फ कुछ चुनिंदा टीमें शामिल हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही ऐसी टीमें हैं, जिनकी अधिकांश टेस्ट सीरीज दो से अधिक मैचों की होती है।
यहां तक कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की संख्या आमतौर पर पांच की रहती है। जुलाई 2026 में भारत ने जब इंग्लैंड का दौरा किया था तो दोनों के बीच पांच टेस्ट की सीरीज खेली गई। वहीं, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच भी टेस्ट मैचों की संख्या पांच ही रहती है, जो कि टेस्ट सीरीज में जान डाल देता है।
ये भी पढ़ें- रौद्र रूप में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, टी20 के बाद अब फर्स्ट क्लास में ढाएंगे कहर