Dhruv Jurel: कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक काफी दमदार प्रदर्शन किया है। इंडियन टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 500 से अधिक रन बनाकर पारी घोषित कर दी है।

कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल और अब दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने दमदार शतक जड़ सभी को अपना दीवाना बना लिया है। इस समय सोशल मीडिया पर चारों ओर सिर्फ उन्हीं के शतक की चर्चा चल रही है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका अनोखा सेलिब्रेशन है।

शतक जड़ जुरेल ने किया अनोखा सेलिब्रेशन

बता दें कि कोलंबो टेस्ट मैच में सातंवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल ने शुरुआत से दमदार बल्लेबाजी की और पारी घोषित होने तक 177 गेंदों में 115 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 64.97 का रहा। उन्होंने जैसे ही शतक जड़ा वैसे ही बाइसेप्स फ्लेक्स करते हुए अपना अनोखा स्टाइल दिखाया।

सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके टैटू ने। उनके हाथ पर जय जवान और जय किसान का टैटू देख सब हैरान रह गए। हालांकि हैरान होने वाली कोई भी बात नहीं है चूंकि उनके पिता फौज में हैं और वो दिल से सभी सैनिकों और किसानों का सम्मान करते हैं।

ध्रुव जुरेल ने जड़ा दूसरा टेस्ट शतक

मालूम हो कि इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट का अपना दूसरा शतक जड़ा। उनके नाम अब 12 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 651 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस दौरान 125 के बेस्ट स्कोर के साथ 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 40.68 जबकि स्ट्राइक रेट 59.02 का रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में वो कैसा प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: मैच में लड़ाई करना पड़ा जायसवाल और फर्नांडो को भारी, ICC ने लगाया दोनों पर जुर्माना

दूसरा टेस्ट मैच भी जीत सकती है टीम इंडिया

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच बड़े ही आसनी से जीत लिया था और अब तक कोलंबो टेस्ट मैच में काफी दमदार प्रदर्शन किया है। इंडियन टीम ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी को घोषित कर दी है। हालांकि कहानी यहीं नहीं रुकी और इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 ओवरों में ही श्रीलंका के 8 रन पर 2 विकेट चटका लिए हैं।

पहली पारी में भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल 117 और ध्रुव जुरेल 115 रन बनाकर टॉप रन स्कोरर रहे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने इस दौरान 4 विकेट जबकि प्रभात जयसूर्या और केशर नुवांथा ने 2-2 विकेट लिया। लाहिरू कुमारा भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें:रोहित शर्मा या विराट कोहली कौन है आईपीएल का बेस्ट बल्लेबाज? देखें दोनों के ओवरऑल आंकड़े