AUS vs BAN Test: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने घर पर एक करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस एंड कंपनी ने दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी शुरू कर दी है।
कप्तान ने मैके में होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। दूसरे मैच की प्लेइंग 11 के लिए टीम ने सिर्फ एक बदलाव किया है। तो आइए एक बार प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।
पहली बार बांग्लादेश से टेस्ट हारी ऑस्ट्रेलिया
दूसरे टेस्ट मैच पर आने से पहले 1st टेस्ट मैच का हाल जान लीजिए। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच मरारा क्रिकेट ग्राउंड, डार्विन में खेला गया और इस दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसके घर पर पहली बार टेस्ट मैच में मात दी। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 9 विकेट के बड़े अंतर से अपने नाम किया और अब दोनों टीमें दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी में लग गई हैं।
यह भी पढ़ें: बोर्ड का मास्टरस्ट्रोक, कोलंबो टेस्ट से पहले किया नए कोच का ऐलान
22 अगस्त से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से ग्रेट बैरियर रीफ़ एरीना, मैके में होने जा रहा है और इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया गया है। पहले टेस्ट की तुलना में इस प्लेइंग 11 में सिर्फ ही एक बदलाव किया गया है।
कप्तान ने 31 वर्षीय जेक वेदराल्ड को बाहर कर उनकी जगह मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया है, जोकि आखिरी बार साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट खेलते दिखाई दिए थे।
इन-इन खिलाड़ियों को मिला है प्लेइंग 11 में चांस
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में मैथ्यू रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेज़लवुड को शामिल किया गया है। अब देखना होगा कि दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज कर सकेगी या नहीं।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
मैथ्यू रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेज़लवुड।
यह भी पढ़ें:बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले लायन-स्टार्क और कमिंस में छिड़ी जंग, इस वजह से हो रही लड़ाई