India vs Sri Lanka, Colombo Test: भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच जारी 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले बोर्ड ने काफी बड़ा फैसला लिया है। कोलंबो में होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले बोर्ड ने नए कोच का ऐलान कर दिया है, जिससे टीम की मजबूती पहले से बेहतर हो जाएगी।

कोलंबो में होने जा रहा दूसरा टेस्ट मैच

बोर्ड ने किसे कोच बनाया है उसके बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए कि भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच 23 अगस्त से शुरू होगा और इसकी शुरुआत भी सुबह 10 बजे से होगी। गॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद इंडिया इस मैच में हाई कॉन्फिडेंस के साथ उतरेगी। वहीं श्रीलंका अपनी खोई हुई लय वापस पाने की कोशिश करेगी।

यह भी पढ़ें: अय्यर कप्तान-तिलक उपकप्तान, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कुछ ऐसा हो सकता टीम इंडिया स्क्वाड

इस खिलाड़ी को बनाया गया कोच

दूसरे टेस्ट मैच से पहले श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने हसन तिलकरत्ने को सीनियर पुरुष टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। हालांकि वो टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं बने हैं। उन्हें एसएलसी के राष्ट्रीय उच्च प्रदर्शन केंद्र में राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया गया है और वहां पर खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे।

वो 31 दिसंबर, 2027 तक टीम के साथ जुड़े रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में वो खिलाड़ियों को पहले से और बेहतर बनाएंगे, जिससे टीम एक बार फिर डोमिनेट कर सके।

कोचिंग का है अच्छा खासा अनुभव

मालूम हो कि 59 वर्षीय हसन तिलकरत्ने को कोचिंग का काफी अच्छा खासा अनुभव है और वो श्रीलंका के राष्ट्रीय पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच और महिला टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। यही नहीं वो बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं।

हसन तिलकरत्ने ने बतौर खिलाड़ी आईसीसी ट्रॉफी भी जीत रखी है। वो 1996 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे। उनके नाम 283 इंटरनेशनल मैच में 8334 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि उन्होंने 13 शतक और 33 अर्धशतक के साथ बनाया है।

यह भी पढ़ें: इस टीम में जाएंगे हार्दिक पांड्या, MI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया हिंट