Delhi: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन काफी परेशानी भरा रहा। कई यात्रियों को जहा टिकट बुक करने में परेशानी हुई तो वही कई अन्य यात्रियों के IRCTC वेबसाइट में भी काफी दिक्कतें हुई। हालांकि, IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग के दौरान कई यूजर्स को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुकिंग के समय ‘Unable to Process Request’ जैसे मैसेज दिखाई देने की कई सारी शिकायतें सामने आईं। वही सोशल मीडिया पर भी कई यात्रियों ने IRCTC की सेवा को लेकर नाराजगी जताई।

टिकट बुक करते समय क्या दिक्कत आई?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुक करने की कोशिश करने वाले कुछ यूजर्स को रिक्वेस्ट प्रोसेस करने में परेशानी हुई। जबकि कुछ मामलों में पेज लोड होने में ज्यादा समय लगा और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में कई यात्रियों को दोबारा लॉगिन करना पड़ा जिससे टिकट बुक नहीं हो पाई करके या कुछ देर बाद बुकिंग करने की कोशिश करनी पड़ी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि IRCTC की पूरी सेवा देशभर में पूरी तरह बंद हो गई थी। अलग-अलग यूजर्स को अलग समय पर परेशानी का सामना करना पड़ा और समस्या की प्रकृति भी अलग हो सकती है।

क्यों आई IRCTC पर परेशानी?

इस तकनीकी दिक्कत की सटीक वजह को लेकर IRCTC की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। ऐसे में इसे सीधे तौर पर सर्वर क्रैश कहना सही नहीं होगा। टिकट बुकिंग के समय वेबसाइट पर अचानक बढ़ने वाला ट्रैफिक और सिस्टम पर ज्यादा लोड ऐसी तकनीकी परेशानी की संभावित वजह हो सकता है।

टिकटों की बढ़ती डिमांड भी बनी वजह?

त्योहारी सीजन नजदीक आने के साथ ट्रेनों में टिकटों की मांग तेजी से बढ़ती है। खासकर दिवाली और छठ पूजा के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दूसरे राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 सितंबर को IRCTC पर एक दिन में 22.26 लाख टिकट बुक किए गए थे। टिकटों की इतनी बड़ी संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीक बुकिंग के समय ऑनलाइन सिस्टम पर कितना दबाव रहता है।

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

अगर IRCTC पर टिकट बुक करते समय ‘Unable to Process Request’ या इसी तरह का एरर दिखाई दे रहा है, तो लगातार कई बार पेमेंट करने से बचें। पहले यह जांच लें कि आपके बैंक खाते से पैसे कटे हैं या नहीं। अगर पैसा कट गया है लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ, तो तुरंत दोबारा पेमेंट करने के बजाय पहले IRCTC के बुकिंग हिस्ट्री/ट्रांजैक्शन स्टेटस में जाकर स्थिति चेक करें। समस्या बनी रहने पर कुछ देर बाद दोबारा कोशिश की जा सकती है।

क्या IRCTC पूरी तरह डाउन था?

फिलहाल इसे पूरे IRCTC के पूरी तरह डाउन होने के तौर पर पेश करना सही नहीं होगा। सामने आई शिकायतें मुख्य रूप से टिकट बुकिंग के दौरान तकनीकी परेशानी से जुड़ी हैं। IRCTC की ओर से अगर इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या तकनीकी अपडेट जारी किया जाता है, तो स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

त्योहारी सीजन में टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए यात्रियों के लिए सलाह है कि वे टिकट बुकिंग के समय पहले से लॉगिन रखें और पेमेंट करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि पिछला ट्रांजैक्शन सफल हुआ है या नहीं।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार! Sensex 700 अंक से ज्यादा टूटा, ₹5 लाख करोड़ स्वाहा… ये 3 बड़े कारण बने विलेन