swatantra Bhardwaj POCSO Act Case : दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान नाबालिग छात्रा निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी द्वारा संसद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि भारद्वाज ने राजनीतिक संरक्षण पाने के लिए केंद्रीय मंत्री और LJP के अध्यक्ष चिराग पासवान का नाम गलत तरीके से सार्वजनिक तौर पर इस्तेमाल किया। पार्टी ने भारद्वाज के खिलाफ़ FIR दर्ज करने की मांग की है और पुलिस से अनुरोध किया है कि वे रिकॉर्ड में यह बात दर्ज करें कि पार्टी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही। पार्टी ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की है।

पहले FIR में SC/ST ACT के तहत दर्ज की थी FIR

सीजेपी प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत एक नई FIR भी दर्ज कर ली है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार दिल्ली पुलिस अपने वादे पर खरी उतरती। क्योंकि मामले में पीड़िता एक नाबालिग है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पहले FIR में SC/ST ACT के तहत प्रकिया की गई थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्वतंत्र भारद्वाज की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस से मामले में नाबालिग व अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धाराएं बढ़ाने और एससी-एसटी समेत पॉक्सो एक्ट लगाने की मांग की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 72 घंटों में पॉक्सो एक्ट के तहत एक और FIR दर्ज कर ली है।

बुलंदशहर से हिरासत में लिया आरोपी

शुक्रवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर हुए हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया। जिसमें दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट में एक्टविस्ट के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को यूपी के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया।

वीडियो के बाद सुर्खियों में आया स्वतंत्र

दरअसल स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें उसने खुद ही यह बताया कि सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान उसने एक्टविस्ट के पिता का सिर फोड़ा था। उन्हें 60 टांके लगे है। इतना ही नहीं स्वतंत्र भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे उसके राजनीतिक संबंधों के बाद छोड़ दिया गया था।

बिहार का है स्वतंत्र भारद्वाज

बिहार के दरभंगा का रहने वाला स्वतंत्र भारद्वाज कुछ ही सालों से दिल्ली में रह रहा है। उसकी पढ़ाई पटना में भी हुई और दिल्ली यूनिवर्सिटी का भी वह स्टूडेंट रहा। वह खुद को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और गौ रक्षक भी बताता है।

सीजेपी ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग रखी

सीजेपी और सरकार के बीच हुई सुलह के कुछ दिन बाद जंतर मंतर पर आंदोलनकारी फिर भड़के और इस बार वजह थी स्वतंत्र भारद्वाज...दरअसल स्वतंत्र ने आरोप लगाया कि सीजेपी के नेताओं ने उसे अपना टारगेट बनाया हुआ है। इसके बाद सीजेपी ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस के आगे मांग रखी। सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Bolivia Military Base Blast: धमाके में 10 की मौत, 58 लोग गंभीर रूप से घायल