Bolivia Military Base Blast: पश्चिमी-मध्य दक्षिण अमेरिका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश बोलिविया में एक सैन्य अड्डे पर शुक्रवार को हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत और 58 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का ने टेलीविजन स्टेशन नोटिशियास बोलिविजन को बताया। यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:30 बजे ला पाज़ से लगभग 30 किलोमीटर (19 मील) दूर वियाचा में एक सैन्य परिसर में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट उस क्षेत्र में हुआ जहां आतिशबाजी सामग्री को एकत्रित किया जा रहा था।

पुलिस और अधिकारियों ने दी जानकारी

अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश के रक्षा मंत्रालय के पास रखे आतिशबाजी के इक्ट्ठा होने के कारण हुआ था। मृतकों की संख्या भी अभी बढ़ सकती है। हदसे में 58 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ला पाज़ के अस्पतालों में 14 घायलों को भर्ती कराया गया है, जिनमें एक लड़की भी शामिल है जो गंभीर रूप से झुलस चुकी है। वहीं पुलिस इस मामले में मान रही है कि 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विस्फोट से आसपास के दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकांश नुकसान विस्फोट के बल से खिड़कियों के टूटने के कारण हुआ है। आपातकालीन सेवाएं सैन्य परिसर की ओर तेजी से बढ़ीं, एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और पुलिस कर्मियों को घटनास्थल का आकलन करने और घायलों को चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंचाने के लिए तैनात किया गया।

दमकलकर्मियों ने परिसर में लगाया ताप स्रोत

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की चेतावनी भी दी। दमकलकर्मियों ने परिसर में एक ताप स्रोत का पता लगाया है, जिससे एक और विस्फोट होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने लोगों को उस क्षेत्र से कम से कम 150 मीटर की दूरी बनाए रखने की सलाह दी।


यह भी पढ़ें: Teacher's Day Special: भारत के महान शिक्षाविद डॉ.राधाकृष्णन का शिक्षा और राजनीति में जानें योगदान