राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के आयोजन के दौरान उत्तरी रेलवे की तरफ से बड़ा अपडेट जारी किया गया है। अगर आप ट्रेन के जरिए कहीं बाहर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हैं, तो जरा उत्तरी रेलवे के जारी किए गए शेड्यूल पर एक बार नजर जरूर डाल लें। नहीं तो आपको परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।

120 स्पेशल ट्रेनों को ऑपरेशनल वजह से किया रीशेड्यूल

इसमें 11 से 13 सितंबर तक 120 ट्रेनें रद्द या डायवर्ड की गई है। उत्तरी रेलवे द्वारा जानकारी में बताया गया है कि 120 स्पेशल ट्रेनों को ऑपरेशनल वजह से रीशेड्यूल कर दिया गया है। इसमें राजधानी और वंदे भारत के साथ-साथ तेजस राजधानी जैसी ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि रेलवे की तरफ से इसे लेकर किसी तरह की पुष्टी नहीं की गई है कि समय में बदलाव और रूप डायवर्जन की वजह दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन है।

जानिए क्यों प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

देखा जाए तो उत्तर रेलवे द्वारा समय में बदलाव और रूट डॉयवर्जन को लेकर जो बदलाव किया गया है वह समिट की तारीखों के साथ मेल खाता है। क्योंकि भारत इस बार 18वें ब्रिक्स समित में Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” थीम के आधार पर मेजबानी कर रहा है। ऐसे में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ-साथ कई अन्य देशों से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचेंगे।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने क्या कहा?

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए कहा कि समय में बदलाव और रूट डायवर्जन को लेकर प्रेस रिलीज में केवल ऑपरेशनल कारणों का ही हवाला दिया गया है। यह महज इत्तेफाक है कि ब्रिक्स समिट की तारीखे और ट्रेनों को लेकर किए गए बदलाव की तारीफे एक साथ मेल खाती हैं। इन ट्रेनों के शेड्यूल में ज्यादातर बदलाव नई दिल्ली स्टेशन को केंद्र में रखकर किए गए हैं।

जानिए कौन सी प्रीमियम और लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित?

20840 न्यू दिल्ली-रांची राजधानी (डायवर्ट)
12424 न्यू दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी (डायवर्ट)
12314 न्यू दिल्ली-सियालदह राजधानी (डायवर्ट)
12306 / 12302 न्यू दिल्ली-हावड़ा राजधानी (डायवर्ट)
22812 न्यू दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी (डायवर्ट)
12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (डायवर्ट)

इन ट्रेनों में होगी देरी, समय भी किया रीशेजड्यूल

12952 / 12951 तेजस राजधानी (देरी/रीशेड्यूल)
12310 न्यू दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी (देरी)
22415 बनारस-न्यू दिल्ली वंदे भारत (रेगुलेटेड)
12382 न्यू दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (देरी)

इसके साथ ही कई अन्य ट्रेने जैसे गोमती एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस,श्रमजीवी एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस,और शिव गंगा सुपरफास्ट का रूट भी डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेनें नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा या हजरत निजामुद्दीन जैसे वैकल्पिक रूट से चलेंगी।

रद्द की गई मुख्य लोकल ट्रेनों की जानकारी (EMU/MEMU)

64015 पलवल-शकूरबस्ती
64429,64433 गाजियाबाद-न्यू दिल्ली
64492 न्यू दिल्ली-पलवल लेडीज स्पेशल
64491 दिल्ली जंक्शन-शामली

इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें गाजियाबाद, पलवल, शकूरबस्ती से जुड़ी सेवाएं भी रद्द की गई हैं। कुल मिलाकर 26 ट्रेनें रद्द की गई हैं, इनमें ज्यादातर लोकल सेवाएं हैं। कई ट्रेनें गाजियाबाद, पलवल, दिल्ली शाहदरा या निजामुद्दीन से शुरू या लास्ट स्टेशन पर पहुंचती हैं।

क्या करें यात्री?

उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि, नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम पर ट्रेनों के बारे में एक बार चेक कर लें या 139 पर कॉल करके पता कर लें। कई कनेक्टिंग ट्रेनों का आगे का सफर पिछली ट्रेन के समय के आधार पर ही निर्धारित किया गया है। स्टेशन पहुंचने से पहले स्थिति के बारे में जानकारी लें। अतिरिक्त समय निकालकर घर से निकलें।

यह भी पढ़ें: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 का LOGO क्यों है खास? जानिए कमल और नमस्ते का महत्व