BRICS Summit 2026: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को लेकर यूरोप पर निशाना साधते हुए कड़ी चेतावनी दी है। यूक्रेन में सैनिक तैनात करने की चर्चा को लेकर पुतिन ने कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यूरोपीय देश लोगों को किस तरफ धकेल रहा हैं? क्या रूस के साथ युद्ध की ओर? पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा,यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों की किसी भी तरह की तैनाती रूस के खिलाफ युद्ध के बराबर होगी।
ब्रिक्स में पुतिन ने यूरोप पर उठाए सवाल
सितंबर 2026 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन का एक बयान काफी ज्यादा सुर्खियों में छाया हुआ है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप को स्पष्ठ का कहना है कि मॉस्को यूरोपीय देशों को धमकी नहीं दे रहा है। न ही मास्को का यूरोपीय देशों के साथ किसी संघर्ष में उलझने का कोई इरादा है। पुतिन ने यूरोपीय नेताओं पर रूस से टकराव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों की तैनाती का मतलब "रूस के साथ युद्ध" होगा। पुतिन ने सवाल उठाते हुए कहा कि, क्या यूरोप द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की व्यवस्था को बदलने की कोशिश कर रहा है?
यूरोप के नागरिकों को दिखाया आईना
पुतिन ने कहा कि यूरोप के नेता रूस से किसी काल्पनिक खतरे का डर दिखाकर अपनी जनता को डरा रहे हैं, जबकि रूस की यूरोप के खिलाफ ऐसी कोई आक्रामक योजना नहीं है। पुतिन ने यूरोप के नागरिकों को हकीकत का आईना दिखाते हुए साफ कहा कि रूस आम यूरोपीय नागरिकों का दुश्मन नहीं है। बल्कि उनके असली दुश्मन वे पश्चिमी नेता हैं जो उन पर शासन कर रहे हैं और केवल अपनी संकीर्ण राजनीति चमकाने के लिए रूस का कृत्रिम डर फैला रहे हैं।
भारत और रूस के रिश्तों में मजबूती
पुतिन की यह चेतावनी इस समय आई है, जब भारत में रूस और अमेरिका समेत कई बड़े देशों के बीच रिश्ते BRICS में शामिल हो गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर सहमति दिखाई। पुतिन ने BRICS के कारोबारी नेताओं से बात करते हुए पश्चिमी नियमों से अलग वैश्विक विकास के लिए BRICS के अंदर नए मंच और सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। रुस के बुनियादी ढांचे और परिवहन से जुड़े बड़े प्रोजेक्टों में साझेदार देशों के साथ काम करने को तैयार है। इसमें आर्कटिक ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर और नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: यूरोप से भारत लाया गया मोस्ट वॉन्टेड अमृतपाल सिंह, पंजाब पुलिस को 'ऑपरेशन ईस्टर्न रीच' में मिली बड़ी सफलता