punjab most wanted amritpal singh: पंजाब के जगु भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा मोस्ट वॉन्टेड अपराधी अमृत डालम उर्फ अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस भारत लेकर आ गई है। इसके लिए पंजाब पुलिस की OFTEC टीम यूरोप के मोल्दोवा पहुंची। पंजाब पुलिस का यह पहला सफल ऑपरेशन है जिसमें वह किसी अपराधी का प्रत्यर्पण कराकर भारत लेकर आई है।
आरोपी पर दर्ज है 21 मामले
पंजाब पुलिस के लिए अपने आप में पहली और बड़ी उपलब्धि जो विदेश भागे किसी शातिर अपराधी का प्रत्यर्पण करवा पाई है। अमृतपाल सिंह पर 21 से भी ज्यादा मामले दर्ज है। अभी पुलिस दिल्ली के IGI एयरपोर्टपहुंच चुकी है। जहां से उसे पंजाब ले जाने की तैयारी की जा रही है।
भारत से फर्जी पास्पोर्ट बनवाकर भागा था विदेश
अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत डालम जग्गू भगवानपुरिया का बेहद करीबी रहा है। अमृतपाल सिंह अक्टूबर 2024 में नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भारत से भाग गया था। इसमें उसकी पहचान गुरपाल सिंह के नाम से बनाई थी। भारत से भागकर वह सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा। इसके बाद वह कई अन्य देशों में भी रहा। यूरोप में पहुंचकर वह मोल्दोवा में रहा।
अधिकारियों ने दी जानकारी
AGTF और OFTEC के छह महीने लंबे 'ऑपरेशन ईस्टर्न रीच' के बाद, उसे मोल्दोवा में हिरासत में लिया। 11 सितंबर को पंजाब पुलिस की 4 सदस्यीय टीम ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। पंजाब पुलिस के मुताबिक, अमृत डालम पर हत्या, आर्म्स एक्ट, NDPS, UAPA और जबरन वसूली जैसे अपराधों से जुड़े 21 मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंच चुकी है।
#WATCH | जगु भगवानपुरिया गैंग से जुड़े अमृत डालम उर्फ अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस की OFTEC टीम मोल्दोवा से पंजाब वापस लाई। वह अक्टूबर 2024 में नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भारत से भाग गया था। AGTF और OFTEC के छह महीने लंबे 'ऑपरेशन ईस्टर्न रीच' के बाद, उसे मोल्दोवा में हिरासत… pic.twitter.com/nUpZezEtKr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2026
एसपी ने दी जानकारी
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के एसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते हुए कहा, मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP की 'गैंगस्टरों ते वार' मुहीम शुरू की गई थी। जिसके अंतर्गत 'ऑपरेशन ईस्टर्न रीच' नाम का एक खास ऑपरेशन चलाया गया। यह 6 महीने लंबा ऑपरेशन रहा। AGTF चीफ प्रमोद मान और OFTEC चीफ आशीष चौधरी ने सेंट्रल एजेंसियों की मदद से भगोड़े अमृत दलम को गिरफ्तार किया। पुलिस की खास टीमें अमृत डालन को मोल्दोवा से भारत वापस लेकर आई है।
#WATCH | SP (एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स) बिक्रमजीत सिंह बराड़ ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP की 'गैंगस्टरों ते वार' मुहीम शुरू करने की पहल पर, 'ऑपरेशन ईस्टर्न रीच' नाम का एक खास ऑपरेशन चलाया गया। यह छह महीने लंबा ऑपरेशन था। AGTF चीफ प्रमोद मान और OFTEC चीफ आशीष चौधरी ने… https://t.co/cSieo6Xink pic.twitter.com/H6DBWF3W9U
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2026
यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज 2026: 13 या 14 सितंबर, शास्त्र के मुताबिक जानिए कब है हरतालिका तीज?