Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026-27 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने संभावित/उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने वाले चेहरों की सूची जारी कर दी है। इसकी जानकारी खुद एबीवीपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दी है। जिसमें उन्होंने अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ-साथ 13 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी

अध्यक्ष - यश डबास
उपाध्यक्ष - इशू मौर्य
सचिव - रिया छाबड़ी
संयुक्त सचिव - लक्ष्यराज सिंह

 

छात्रों में बड़ी चुनावी सरगर्मी

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पारा हाई है। ऐसे में ABVP ने डूसू चुनाव को लेकर अपने 13 संभावित उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद छात्रों में चुनाव को लेकर काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनावी सरगर्मियां भी छात्रों के बीच देखी जा रही है। अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए छात्रों को अपने साथ जोड़ा जा रहा है।

लिस्ट में शामिल किए गए ये 13 नाम

ABVP ने अपने जिन 13 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की है। उसमें आयुषी शर्मा, ईशु मौर्य, अत्री, कृष्ण यादव, लक्ष्य राज सिंह, नितिन तंवर, प्रियांशु महामना, रिया छावड़ी, तान्या मावी, रिया मलिक, सनी डेढ़ा, वरूण यादव और यश डबास के नाम शामिल हैं।

31 अगस्त से प्री-कैंपेन की हुई थी शुरुआत

31 अगस्त से दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों और विभागों में सभी संभावित उम्मीदवार छात्रों के बीच जाकर प्री-कैंपेन शुरू करेंगे। इस दौरान छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं,अपेक्षाओं और सुझावों को लेकर सीधे संवाद किया जाएगा।

18 सितंबर 2026 को मतदान,19 को आएंगे नतीजे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 18 सितंबर को होगा। 19 सितंबर को वोट की मतगणना होगी। 10 सितंबर तक नामांकन दाखिल होने थे। आज यानी 11 सितंबर दोपहर 12 बजे नामांकन वापसी की अंतिम समय-सीमा होगी। ABVP की चुनाव समिति 11 सितंबर को केंद्रीय पैनल के 4 पदों के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।


यह भी पढ़ें: डाइट में शामिल करें ये 6 हेल्दी रोटियां, पोषक तत्वों से भरपूर और स्वाद भी लाजवाब