lifestyle News: अपने डेली रूटीन में हम ज्यादातर गेहूं की रोटी ही खाते हैं। ऐसे में लोग जब गेहूं की रोटी खाने से लोग बोर हो जाते हैं। तो वह अपनी मिल में चावल शामिल करते हैं। लेकिन रोटी जहां हमारे शरीर में शूगर के लेवल को बढ़ाता है, तो वहीं चावल कुछ लोगों के शरीर को फुलाता है।
जिसका सीधा असर लोगों के लाइफस्टाइल पर होता है। लेकिन रागी और ज्वार जैसे अनाज की रोटी हमारे लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। क्या कभी इस पर विचार किया है। नहीं न तो चलिए आज हम आपको ऐसे 6 अनाज की रोटी के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने से शरीर भी स्वस्थ रहता है, साथ ही इंसान खुद को फिट भी रख सकता है।
रोटी में मोजूद होते हैं सभी गुण
डाइट में अगर कुछ खास प्लान करते हैं, तो सबसे पहला होता है थाली में रोटी। लेकिन क्या कभी आपने रोटियों की वेरायटी के बारे में सुना है। आज हम आपको बता रहे हैं कि उन खास रोटियों की वेरायटी के बारे में जिनके इस्तेमाल से आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलेंगा। क्योंकि शरीर को अधिक मात्रा में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषण की जरूरत होती है।
रोटी में वह सभी गुण मौजूद है। लेकिन जब इसी रोटी में कई तरह की वेरायटी मिल जाती है। तो खाने वाला शख्स हर दिन नई रोटी को अपनी डाइट में शामिल करता है। अलग-अलग अनाज के अगर हम रोटी के रूप में अपने खाने में इस्तेमाल करें तो शरीर को बेहतरीन डाइट मिलती है।
सेहत और स्वाद के लिए डाइट में शामिल करें यह 6 तरह की खास रोटियां
1. ज्वार की रोटीफायदा: इसमें भरपूर फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत रखता है।
खासियत: यह ग्लूटेन-फ्री (Gluten-free) होती है और वजन घटाने में मदद करती है।
2. बाजरे की रोटीफायदा: इसमें आयरन, जिंक और मैग्नीशियम होता है जो खून बढ़ाता है।
खासियत: यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है और सर्दियों में बहुत फायदेमंद होती है।
3. रागी की रोटीफायदा: इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
खासियत: यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
4. बेसन की रोटीफायदा: यह प्रोटीन से भरपूर होती है और इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
खासियत: इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें प्याज, हरी मिर्च और मसाले मिलाए जाते हैं।
5. मक्के की रोटीफायदा: इसमें विटामिन ए, सी और आयरन के साथ फाइबर होता है।
खासियत: यह एनर्जी देती है और आंखों की सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है।
6. मल्टीग्रेन रोटीफायदा: यह कई अनाजों को मिलाकर बनती है, जिससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं।
खासियत: यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
आसान है इन्हें बनाना
आपको बता दें कि फिट दिखने के लिए आपको गेहूं की रोटी छोड़ने की कोई जरूरत नहीं। आप इन रोटियों की अलग-अलग वेरायटी को अलग-अलग दिन अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। यहां आपको यह भी बता दें कि इन रोटियों को बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। बिलकुल गेहूं के आटे की तरह ही इन्हें भी बनाया जा सकता है। कुछ रोटियों को बेलकर तो कुछ को हाथों से ही आकार देकर।
यह भी पढ़ें: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 का LOGO क्यों है खास? जानिए कमल और नमस्ते का महत्व