BRICS Summit 2026: भारत इस साल BRICS Summit का आयोजन करने जा रहा हैं। दिल्ली में 11 सितंबर से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं भारत मंडपम में होने वाले इस बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन के दौरान कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचेंगे। ऐसे में अगले तीन दिनों तक दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और जरूरी होने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। खासकर भारत मंडपम और उसके आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर अतिरिक्त दबाव रह सकता है।
भारत मंडपम में होगा बड़ा आयोजन
बता दें कि BRICS Summit का मुख्य आयोजन भारत मंडपम, प्रगति मैदान में किया जा रहा है। वहीं सम्मेलन में सदस्य देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। वहीं बैठकों के दौरान आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक मुद्दों और सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है। बड़े स्तर के अंतरराष्ट्रीय आयोजन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस किया गया है।
अगले 3 दिन दिल्ली में क्या बदलेगा?
दिल्ली में ब्रिक्स समिट को लेकर आज, कल और परसों अलग अलग अहम घटनाक्रम होने वाले हैं. आज यानी 11 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी है और सुरक्षा तथा ट्रैफिक इंतजाम पूरी तरह लागू हो चुके हैं. कल यानी 12 सितंबर को भारत मंडपम में नेताओं का आगमन, बंद कमरे की बैठक, प्रदर्शनी, ग्रुप फोटो, पौधरोपण और गाला डिनर होगा. परसों यानी 13 सितंबर को साझेदार देशों के नेता पहुंचेंगे और समिट का ओपन सेशन शुरू होगा वहीं इस दौरान VVIP और विदेशी प्रतिनिधियों की आवाजाही होगी जिससे सड़कों पर थोड़े समय के लिए ट्रैफिक को रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। इसका असर खासकर मध्य दिल्ली, नई दिल्ली और प्रगति मैदान के आसपास के रास्तों पर पड़ सकता है।
किन इलाकों में ज्यादा असर पड़ सकता है?
* भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास
* नई दिल्ली के प्रमुख VVIP रूट
* इंडिया गेट और आसपास के मार्ग
* मथुरा रोड
* भैरों मार्ग
* रिंग रोड से जुड़े कुछ रास्ते
* एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले प्रमुख VVIP कॉरिडोर
हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था VVIP मूवमेंट के समय के अनुसार बदल सकती है, इसलिए यात्रियों को निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ताजा अपडेट जरूर देखने चाहिए।
एयरपोर्ट जाने वालों के लिए जरूरी सलाह
BRICS Summit के दौरान एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा समय लेकर निकलना बेहतर रहेगा। VVIP काफिले की आवाजाही के दौरान कुछ रास्तों पर अस्थायी रोक या डायवर्जन हो सकता है। अगर आपकी फ्लाइट या ट्रेन है तो आखिरी समय पर निकलने के बजाय पहले घर से निकलना समझदारी होगी।
नेताओं की बैठकों पर भी रहेगी नजर
BRICS Summit के दौरान अलग-अलग देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकातें भी अहम रहेंगी। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, तकनीक, ऊर्जा, सुरक्षा और वैश्विक परिस्थितियों जैसे मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। इन मुलाकातों के कारण अलग-अलग समय पर VVIP मूवमेंट बढ़ सकता है और दिल्ली के कुछ रूट पर ट्रैफिक प्रतिबंध अस्थायी रूप से लागू किए जा सकते हैं।
दिल्ली वालों के लिए क्या सलाह?
अगर आपको अगले तीन दिनों में मध्य दिल्ली या प्रगति मैदान की तरफ जाना है तो:
* घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट चेक करें।
* मेट्रो को प्राथमिकता दें, खासकर भीड़भाड़ वाले समय में।
* भारत मंडपम के आसपास अनावश्यक यात्रा से बचें।
* एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना हो तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
* VVIP काफिले के दौरान पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
* डायवर्ट किए गए रूट पर जाने की कोशिश न करें।
मेट्रो से सफर करना बेहतर विकल्प
BRICS Summit के दौरान सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की स्थिति में दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक विकल्प हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो नई दिल्ली, प्रगति मैदान और आसपास के इलाकों में जाना चाहते हैं। हालांकि किसी स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा जांच या प्रवेश व्यवस्था में बदलाव हो सकता है, इसलिए यात्रा से पहले ताजा एडवाइजरी देखना जरूरी है।
क्यों अहम है BRICS Summit?
BRICS दुनिया के प्रमुख उभरते देशों का एक महत्वपूर्ण समूह है। भारत की मेजबानी में होने वाला यह सम्मेलन कूटनीतिक और आर्थिक दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और विकास से जुड़े मुद्दों पर सदस्य देशों के बीच चर्चा होगी। इस दौरान होने वाली नेताओं की द्विपक्षीय बैठकें भी भारत के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी।
3 दिन दिल्ली में क्या रखें ध्यान?
इस दौरान VVIP मूवमेंट के समय सड़क पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट देखें साथ ही भारत मंडपम और आसपास के इलाकों में जाने से पहले रूट की जानकारी लें वहीं एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए अतिरिक्त समय रखें और मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट ट्रैफिक जानकारी पर भरोसा करने के बजाय दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक एडवाइजरी देखें।
यह भी पढ़ें: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत दौरा, BRICS समिट में PM मोदी से करेंगे मुलाकात