BRICS Summit 2026 : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग BRICS समिट 2026 में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी आज चीनी राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात होगी। दोनों नेताओं की बैठक पर वैश्विक राजनीति की नजरें टिकी हैं। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब नई दिल्ली 12 और 13 सितंबर को इस बहुप्रतीक्षित सम्मेलन की मेजबानी कर रही है। सदस्य देशों के नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल गुरुवार शाम से ही राजधानी दिल्ली में पहुंच रहे हैं।
शीर्ष नेताओं में शामिल हैं शी जिनपिंग
इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य शीर्ष नेताओं में शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग शामिल हैं।
चीनी राष्ट्रपति भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका विमान उतरा। शी जिनपिंग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर बीजिंग से भारत पहुंच चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच भारत मंडपम में आयोजित हो रहे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात होने की उम्मीद है।
आज ब्रिक्स के एजेंडे में क्या है?
1. ब्रिक्स नेता शनिवार को दोपहर 2 बजे से भारत मंडपम पहुंचना शुरू कर देंगे। दोपहर 2.35 बजे होने वाले पहले बंद सत्र में "समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को सुदृढ़ करना" विषय पर चर्चा होगी।
2. इसके बाद नेता भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का दौरा करेंगे, फिर एक पारिवारिक तस्वीर खिंचवाएंगे और संयुक्त वृक्षारोपण में भाग लेंगे। मोदी शाम 7:30 बजे अतिथि नेताओं के लिए भव्य रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
3. शिखर सम्मेलन रविवार को ब्रिक्स सहयोगी देशों के नेताओं और आमंत्रित प्रतिनिधियों के आगमन के साथ जारी रहेगा। सुबह 10:50 बजे "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य का निर्माण" शीर्षक से एक खुला सत्र निर्धारित है।
4. भारत 2026 में ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है, जो इस समूह की उसकी चौथी अध्यक्षता है। इस अध्यक्षता का मुख्य विषय है "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण"।
5. ब्रिक्स में वर्तमान में 11 देश शामिल हैं - ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात। ये सभी देश मिलकर वैश्विक जनसंख्या का 49.5%, वैश्विक जीडीपी का 40% और वैश्विक व्यापार का 26% प्रतिनिधित्व करते हैं।
यह भी पढ़ें: BRICS SUMMIT 2026: बिजनेस फोरम में हाथ थामे दिखी 2 महाशक्तियां, PM मोदी ने पुतिन को भेंट किया 'तमिल ग्रंथ'