BRICS SUMMIT 2026: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की बेटी जहरा पेजेशकियन ब्रिक्स बाजार पहुंची। इस दौरान उनके पति हसन मजीदी भी मौजूद रहे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी उनके साथ दिखी। ब्रिक्स बाजार में सदस्य और साझेदार देशों के विभिन्न पवेलियन का दौरा किया तथा वहां प्रदर्शित कला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा। इस दौरान मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध बाग प्रिंट ने खास आकर्षण बटोरा।

सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने आज ब्रिक्स बाजार का भ्रमण किया। जहरा पेजेशकियन के साथ उनके पति हसन मजीदी और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी उनके साथ रहीं। बता दें कि, नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का आयोजन किया गया है। इस दौरान पेजेशकियन ने ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देशों की ओर से प्रदर्शित विविध कला,हस्तशिल्प और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखी। यह दौरा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारत की समृद्ध शिल्प परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की एक ख़ास पहल का हिस्सा है।

10 से 15 सितंबर तक आयोजित किया है ब्रिक्स बाजार

नई दिल्ली के राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय (National Crafts Museum & Hastkala Academy) में 10 से 15 सितंबर 2026 तक BRICS Bazaar Page का आयोजन किया जा रहा है।

इस ब्रिक्स बाजार में 18 देशों के 40 से अधिक कारीगर, डिजाइनर और रचनात्मक कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता (BRICS Chairship) के तहत इसे कपड़ा मंत्रालय (Ministry of Textiles) और विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) द्वारा आयोजित किया गया है।

यहां विजिटर्स को पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, टेक्सटाइल्स और कलाकृतियों की एक अलग ही श्रृंखला देखने को मिलेगी।

इसमें चीन की कढ़ाई और इंडोनेशिया की पारंपरिक बुनाई के साथ-साथ मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' भी आकर्षण का केंद्र है।

 

यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहुंचे भारत, PM MODI से करेंगे अहम मुलाकात