International News: अमेरिका के WTC-7 पर हुए 9/11 हमले के आज 25 साल हो गए हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा। 25 साल बाद भी भारत उन पीड़ितों को याद करता है और उनके परिवारों के साथ खड़ा है। जिनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि, आतंकवाद ने अनगिनत लोगों की जान ली है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे। पीएम मोदी ने साल 2001 में न्यूयॉर्क स्थित 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम की अपनी यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं।
2001 में 11 सितंबर को 4 विमानों से हुआ था हमला
अल-कायदा के 19 आतंकवादियों ने 4 विमानों का अपहरण किया था। साल 2001 में 11 सिंतबर को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 2 विमान और तीसरा पेंटागन से टकराया और चौथा पेंसिल्वेनिया में गिरा। कुछ ही देर में इमारते ताश के पत्तों की तरह गिर गई। इस हमले में कुल 2977 निर्दोष लोग मारे गए थे। अमेरिका उन करीब 3,000 लोगों को याद कर रहा है, जिन्होंने इस भयावह हमले में अपनी जान गंवाई। 25 साल बाद भी आज सितंबर महीने में इंटरनेट पर लोग इस हमले से जुटी यादों को तलाशते दिखाई देते हैं। हमले में ओसामा बिन लादेन के नेतृत्व वाले अल कायदा पर डाल दिया। इस दावे को लेकर कई कॉन्सपिरेसी थ्योरी आज भी सोशल मीडिया पर घूमती हैं।
9/11 के 25 साल बाद यादे हुई ताजा
साल 2001 में जिस समय हमला हुआ था, सोशल मीडिया आज की तरह नहीं था। ऐसे में न पुराने वीडियो वायरल हो रहे है न कॉन्सपिरेसी थ्योरी सामने आ रही है। यही कारण है कि 25वीं बरसी पर 9/11 से जुड़े पुराने सवाल फिर से चर्चा में हैं। आइए समझें कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में। 47 मंजिला इमारत थी और किसी विमान से सीधे नहीं टकराई थी। इसके बावजूद ट्विन टावर्स के गिरने के कुछ घंटे बाद यह भी ढह गई। इसे लेकर कहा जाता है कि इस बिल्डिंग में कई जरूरी दस्तावेज थे,जो नष्ट हो गए। NIST की जांच के मुताबिक, नॉर्थ टावर गिरने से WTC-7 को भारी मलबे का नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें: DU छात्रसंघ चुनाव 2026: बज गया चुनावी बिगुल, ABVP ने घोषित किए उम्मीदवार