Bigg Boss 20: दिवाली से पहले बिग बॉस के घर में इमोशनल माहौल देखने को मिला, लेकिन यंग DSA के एक खुलासे ने सबको हैरान कर दिया। परिवार के मैसेज सुनकर रैपर भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। इसी दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा उर्फ समा को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके रिश्ते को चर्चा में ला दिया है।

माता-पिता का मैसेज सुनकर रो पड़े यंग DSA

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में 'संदेशे आते हैं' टास्क के जरिए कंटेस्टेंट्स को उनके परिवार वालों के रिकॉर्डेड मैसेज सुनाए गए। इसके लिए उन्हें अपनी बची हुई दो जिंदगियों में से एक कुर्बान करनी थी या फिर गेम में अपनी जगह बचानी थी।

इस टास्क के दौरान कनिका मान को यंग DSA के माता-पिता का मैसेज चलाने का मौका मिला। शुरुआत में उन्होंने मैसेज चलाने से इनकार करने का नाटक किया, लेकिन बाद में बताया कि यह एक प्रैंक था। जैसे ही यंग DSA ने अपने माता-पिता की आवाज सुनी, वह खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे।

गर्लफ्रेंड समीक्षा को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

माता-पिता का मैसेज सुनने के बाद यंग DSA को एक बात खटकने लगी। उन्हें हैरानी हुई कि उनकी मां ने मैसेज में उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा का जिक्र क्यों नहीं किया। इसके बाद उन्होंने साथी कंटेस्टेंट स्काउटOP के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। यंग DSA ने स्वीकार किया कि उन्होंने कई बार अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया है। उन्होंने कहा, खो डाला रे स्काउट समीक्षा को... मैंने धोखा किया है उसको, बहुत बार। 10 बार अलग-अलग टाइम।

क्या टूट जाएगा यंग DSA और समीक्षा का रिश्ता?

यंग DSA की बात सुनकर स्काउटOP ने पूछा कि इतनी घटनाओं के बावजूद समीक्षा उनके साथ रिश्ते में बनी हुई थीं? इस पर रैपर ने कहा कि समीक्षा को पहले इन बातों की जानकारी नहीं थी, लेकिन जब वह बिग बॉस के घर में आए, तब शायद उन्हें सब पता चल गया होगा।

इस बात को लेकर यंग DSA काफी परेशान नजर आए। उन्हें डर है कि उनकी पुरानी गलतियों की वजह से समीक्षा उनसे रिश्ता खत्म कर सकती हैं। अब सवाल यह है कि शो से बाहर आने के बाद दोनों के रिश्ते का क्या होगा? क्या समीक्षा उन्हें माफ करेंगी या फिर यह रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा? फिलहाल, इस खुलासे ने बिग बॉस 20 के घर में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें: नेपोटिज्म पर करीना कपूर हुईं Overconfidence! दिया चौंकाने वाला बयान