Athiya Shetty Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार और फैंस की तरफ से खूब बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी के खास बर्थडे विश की हो रही है। सुनील ने बेटी के बचपन की दो अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक संदेश लिखा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बचपन की तस्वीरों के साथ सुनील ने लुटाया प्यार

सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आथिया के बचपन की दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में वह अपनी नन्ही बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में उन्हें प्यार से किस करते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ सुनील ने लिखा, 'तुम चाहे कितनी भी बड़ी हो जाओ, मेरे लिए हमेशा वही छोटी बच्ची रहोगी, जिसे मैं कभी ना नहीं कह पाता था।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

अब तुम्हें अपनी एक छोटी-सी दुनिया बसाते देखकर एहसास होता है कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी बच्ची। मैं तुमसे इतना प्यार करता हूं कि उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। पिता के इस इमोशनल पोस्ट पर आथिया ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ''मैं आपसे प्यार करती हूं।'' वहीं, फैंस भी कमेंट कर एक्ट्रेस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

KL राहुल ने पत्नी के लिए लिखा खास मैसेज

आथिया के पति और क्रिकेटर केएल राहुल ने भी उन्हें रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आथिया की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''जन्मदिन मुबारक हो वाइफी!

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

तुम मेरे दिल को प्यार से और मेरी जिंदगी को मायने देती हो। तुम मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा हो। तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'' राहुल का यह पोस्ट भी फैंस के बीच चर्चा में है।

ऐसा रहा आथिया का फिल्मी करियर

आथिया शेट्टी ने साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सूरज पंचोली के साथ नजर आई थीं। इसके बाद 2017 में उन्होंने अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म 'मुबारकां' में काम किया, जिसमें अनिल कपूर और अर्जुन कपूर भी थे।

साल 2019 में आथिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'मोतीचूर चकनाचूर' में दिखाई दीं। इसके अलावा वह 'नवाबजादे' के गाने 'तेरे नाल नचना' में भी नजर आई थीं। हालांकि, उनका फिल्मी सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा और बाद में उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली।


ये भी पढ़ें: मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की 'हमसफर' वाली तस्वीर