KKR Release 3 Players: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होने वाला है। ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 17 नवंबर तक अपने रिलीज और रिटेंन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी।

इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स इन तीन प्लेयर्स का नाम शामिल कर सकती है, क्योंकि पिछले सीजन टीम मैनेजमेंट ने काफी महंगी कीमत में इन तीनों को खरीदा था लेकिन प्रदर्शन काफी औसत दर्ज का रहा और इसी के चलते केकेआर मैनेजमेंट इनको जाने दे सकती है।

बता दें कि, इन तीन प्लेयर्स को रिलीज करने से टीम के पास 47.2 करोड़ रुपये का पर्स खाली हो जाएगा और इससे वह मिनी ऑक्शन में मोटी शॉपिंग कर सकती है

कैमरून ग्रीन हो सकते हैं बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की मिनी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की भारी कीमत में खरीदा था। इस सीजन ग्रीन ने केकेआर के लिए 14 मैच खेले थे, जिसमें 322 रन बनाए और गेंदबाजी में 7 विकेट झटके।

लेकिन इस सीजन केकेआर मैनेजमेंट कैमरून ग्रीन को रिलीज कर सकता है और इसके पीछे की वजह उनका हाई प्राइज नहीं, बल्कि उनकी मौजूदगी है। दरअसल, अगले सीजन एशेज सीरीज और वनडे विश्व कप 2027 होना है और इसके चलते वह शायद ही पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहें और इसके कारण टीम प्रबंधन ग्रीन को जाने दे सकती है।

मथीशा पथिराना को रिटेन करना मुश्किल

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को केकेआर ने मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सीजन यह श्रीलंकाई युवा तेज गेंदबाज सिर्फ एक ही मैच खेल पाया था। पिछले सीजन पथिराना ने बीच सीजन चोट से वापसी की, लेकिन एक मैच बाद ही वह दोबारा चोटिल हो गए।

यानी केकेआर के लिए उन्होंने 18 करोड़ रुपये में सिर्फ एक मैच खेला था। अगर इस सीजन में उनकी चोट की स्थिति बनी रहती है तो यकीनन टीम प्रबंधन उनको जाने दे सकती है और कोशिश करेगी कि उन्हें मिनी ऑक्शन में इससे बेहतर विकल्प मिल जाए।

रमनदीप सिंह की हो सकती है विदाई

कोलकाता नाइट राइडर्स की रिलीज लिस्ट में रमनदीप सिंह का नाम भी शामिल हो सकता है। इस खिलाड़ी को केकेआर मैनेजमेंट ने ऑक्शन में 4 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन पिछले सीजन प्रदर्शन फीका रहा।

रमनदीप ने पिछले सीजन केकेआर के लिए 8 मैच खेले थे, जिसकी छह पारियों में 120.58 के स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं, जबकि गेंद से सिर्फ 1 विकेट ही निकाल सके। इस प्रदर्शन के चलते टीम प्रबंधन रमनदीप को रिलीज कर सकती है।

ये भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले चेन्नई-हैदराबाद में हुआ बड़ा ट्रेड, धोनी की टीम में आए 2 नए खिलाड़ी