telangana News : तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी के डोटिगुडेम गांव में स्थित हेज़लो लैब प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्री को तेज धमाका हो गया। इस धमाके में 2 लोगों की मौत और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस लोगों का रेस्कयू कर मामले की जांच में जुटी है।

हादसे में 2 लोगों की मौत,9 घायल

तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले के डोटिगुडेम गांव में हेज़लो लैब प्राइवेट लिमिटेड में धमाका हुआ. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

पुलिस ने केस दर्ज किया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल आग बुझाने का काम लगातार जारी है। राहत बचाव दल लोगों को बचाने कर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर पता लगाने में जुटी है कि आखिर धमाके के पीछे की असली वजह क्या है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं।