Philippines Ferry Fire: फिलीपींस के फेमस पर्यटन स्थल पलावान में कोरोन तट से कुछ ही दूरी पर समुद्र के अंदर पैसेंजर फेरी में भीषण आग लग गई। फेरी से उठती आग की लपटों के बाद फिलीपींस तटरक्षक बल ने मदद का प्रयास किया। लेकिन जब तक वह पहुंचे 5 लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा चुके थे। हादसे में अभी तक 87 लोग लापता हैं। फिलहाल लापता लोगों की लगातार तलाश की जा रही है।

2.2 किलोमीटर की दूरी पर हुआ हादसा

मनीला से कोरोन जा रही एम/वी जून एस्टर नाम की फेरी बुधवार की शाम को आग लग गई। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से आग की लपटे जहाज को घेरे हुए थी। दरअसल यह हादसा समुद्र में तकरीबन 2.2 किलोमीटर दूर हुआ। उत्तर-पूर्व में स्थित जलक्षेत्र में एम/वी जून एस्टर नामक फेरी में लगी आग के बारे में कोरोन नगर पालिका के बारांगे मार्सिला ने जानकारी देते हुए कहा कि तटरक्षक दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

134 लोग थे सवार

जिस समय फेरी ने मनीला से कोरोन की यात्रा शुरु की उस दौरान उसमें कुल 134 लोग सवार थे, इसमें 117 यात्री और 17 क्रू मेंबर थे। घटनास्थल पर आपातकालीन टीमें भेजी गई। जिन्होंने यात्रियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरु किया।

42 लोगों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल की कैप्टन नोएमी कैयाब्याब ने एक स्थानीय रेडियो स्टेशन को जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 42 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। बचाए गए लोगों में 38 यात्री और 4 क्रू मेंबर शामिल है। हादसे में 5 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। शवों को पानी से निकालकर तय पर लाया गया। मरीनट्रैफिक के पोत-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक तलाश अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रशासन के आगे है कई चुनौतियां

फिलहाल इस हादसे में अधिकारियों की पहली प्राथमिकता आग को काबू कर अन्य लापता लोगों को तलाशने पर है। लेकिन प्रशासन के आगे कई बड़ी चुनौती है। क्योंकि अभी तक बचाए गए यात्रियों से पूछताछ नहीं हो पाई। मैरीटाइम सेफ्टी और कोस्ट गार्ड की टीमें युद्धस्तर पर तलाश अभियान लगातार जारी है।


यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को होगी काशी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई