नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित होने जा रही है। इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंच चुके हैं।
रविवार को इस महारैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से हुई। विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्च मिंटो रोड जंक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान पहुंचा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों से बड़ी संख्या में इस मार्च और महारैली में शामिल होने की अपील की थी।
LIVE: Vote Bachao, Desh Bachao Maha Rally | Ramlila Maidan, New Delhi https://t.co/BIcp9UOY1a
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया रामलीला मैदान
महारैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। मार्च के पूरे रास्ते और रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की टुकड़ियों को तैनात किया जाएगा।
तूफान 🌪️ https://t.co/7Ubs3Z2Gh3
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
वहीं, रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी करेंगे। प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
INDIA गठबंधन की इस महारैली में विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाएंगे। दिल्ली में होने वाले इस बड़े राजनीतिक आयोजन पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
ज्ञानेश कुमार को हटाये जाने तक हम लड़ते रहेंगे -खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी-शाह ने जिस तरह से जनता का वोट छीनने की कोशिश की, आज हम उसके खिलाफ यहां एकजुट हुए हैं। ज्ञानेश कुमार को जाना होगा और जब तक उसे नहीं हटाया जाएगा, तब तक हम लड़ते रहेंगे। उन्होने कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी तय कर रहे हैं कि वोट कौन डालेगा! हालात ये हैं कि जनता उन्हें नहीं चुन रही, वो वोटर को चुनकर प्रधानमंत्री बने बैठे हैं। केंद्र की सरकार हो या फिर महाराष्ट्र, बिहार, यूपी की सरकार हो, ये सब चोरी से बनाई गई हैं। हमें इन चोरों को सत्ता से बाहर करना है। मोदी को हटाएंगे तभी लोकतंत्र बचा पाएंगे।
नरेंद्र मोदी-शाह ने जिस तरह से जनता का वोट छीनने की कोशिश की, आज हम उसके खिलाफ यहां एकजुट हुए हैं। ज्ञानेश कुमार को जाना होगा और जब तक उसे नहीं हटाया जाएगा, तब तक हम लड़ते रहेंगे। : INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली https://t.co/OyQsJc6dj6
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
नरेंद्र मोदी असत्य के महाराजा हैं
INDIA गठबंधन की महारैली में CPI (M) के राष्ट्रीय महासचिव एमए बेबी ने कहा कि नरेंद्र मोदी असत्य के महाराजा हैं। वो महिलाओं, किसानों.. सबसे झूठ बोलते हैं। इस देश में उनका फासीवाद नहीं चलेगा। 'वोट चोरी' खत्म करने के लिए, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा।
नरेंद्र मोदी असत्य के महाराजा हैं। वो महिलाओं, किसानों.. सबसे झूठ बोलते हैं। इस देश में उनका फासीवाद नहीं चलेगा। 'वोट चोरी' खत्म करने के लिए, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। : INDIA गठबंधन की महारैली में CPI (M) के राष्ट्रीय महासचिव @MABABYCPIM जी 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026
आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं निभाई, आज वो हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं
राजद नेता तेजस्वी यादव ने INDIA गठबंधन की महारैली में कहा कि जिन BJP-RSS के लोगों ने आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं निभाई, आज वो हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। इतना ही नहीं... आज वही तय कर रहे हैं कि देश में कौन वोट देगा और कौन नहीं। ये लड़ाई देश के वोटरों और चीटरों के बीच में है। इसलिए हमें मिलकर देश के लोकतंत्र को बचाना होगा। ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा।
जिन BJP-RSS के लोगों ने आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं निभाई, आज वो हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। इतना ही नहीं... आज वही तय कर रहे हैं कि देश में कौन वोट देगा और कौन नहीं। ये लड़ाई देश के वोटरों और चीटरों के बीच में है। इसलिए हमें मिलकर देश के लोकतंत्र को बचाना होगा। ऐसे लोगों को सबक सिखाना होगा। : INDIA गठबंधन की महारैली में बिहार के नेता प्रतिपक्ष @yadavtejashwi जी 📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
— Congress (@INCIndia) November 1, 2026