Bangladesh: भारत का पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। कभी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और कपड़ा उद्योग के दम पर अपनी पहचान बनाने वाला यह देश अब बैंकिंग सेक्टर की कमजोरी, विदेशी मुद्रा के दबाव और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के भरोसे से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

विदेशी बैंकों के कारोबार में कटौती और स्थानीय बैंकों को मिलने वाली क्रेडिट सुविधाओं में सख्ती ने आर्थिक चिंताएं बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि Standard Chartered और HSBC जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने बांग्लादेश में अपने रिटेल बैंकिंग कारोबार को समेटने या उससे बाहर निकलने का फैसला किया है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है कि क्या बांग्लादेश कंगाली की राह पर पहुंच चुका है?

बैंकों की खराब हालत ने बढ़ाई मुश्किल

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी समस्या उसका कमजोर बैंकिंग सिस्टम भी है। बैंकों में बढ़ते डिफॉल्ट लोन, खराब वित्तीय प्रबंधन और निवेशकों के घटते भरोसे ने कर्ज वितरण को प्रभावित किया है।

इसके अलावा निजी क्षेत्र में भी कर्ज लेने की रफ्तार कमजोर पड़ी है। नवंबर 2026 में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में निजी क्षेत्र के लिए ऋण वृद्धि घटकर महज 4.17 फीसदी रह गई, जिसे लंबे समय के निचले स्तरों में गिना जा रहा है। इसका सीधा असर कारोबार, नए निवेश और रोजगार के अवसरों पर पड़ सकता है।

क्या बांग्लादेश हो सकता है कंगाल?

तारिक रहमान सरकार के आने के बाद से बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। लाखों की संख्या में लोग भुखमरी की कगार पर है। इसके अलावा लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर है। वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे है। सरकार और आवाम आमने-सामने है।

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी समस्या उसका कमजोर बैंकिंग सिस्टम भी है। बैंकों में बढ़ते डिफॉल्ट लोन, खराब वित्तीय प्रबंधन और निवेशकों के घटते भरोसे ने कर्ज वितरण को प्रभावित किया है। लोग कर्ज लेकर खाने-पीने की चीजें खरीद रहे है।

यह भी पढ़े - क्या होगा Benjamin Netanyahu का सियासी भविष्य? नई सरकार आने से बढ़ सकती है बीबी की मुश्किलें