David Warner Support Usman Khawaja: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2018 के सैंडपेपर गेट विवाद पर उस्मान ख्वाजा की हालिया टिप्पणियों का समर्थन करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल की जांच के तरीके पर भी सवाल उठाया।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में, वॉर्नर ने ख्वाजा के लिए पूरा समर्थन जताया और कहा कि लोगों को उठाए गए मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि यह सवाल करना चाहिए कि वे आठ साल बाद फिर से क्यों सामने आए।
मैं आपका समर्थन करता हूं- वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने पूर्व साथी का समर्थन किया है। वॉर्नर ने कहा,
"मुझे इस टॉपिक पर बात किए आठ साल हो गए हैं। और उजी (उस्मान ख्वाजा), मैं आपको अपना पूरा समर्थन देता हूं। आपने जो किया है, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। आपने जो कहा है वह 100 प्रतिशत सही है। अब सबको सच पता है। यह सामने आ गया है। लोग इसे जानना चाहते थे। आपने सामने आकर कहा है, और अब लोग कह रहे हैं, 'आठ साल बाद क्यों?' किताब बेचने की बात करना, यह उस्मान की कहानी है। उस्मान यही मानते हैं।"
View this post on Instagram
उस्मान उनके बगल में बैठे थे- पूर्व ओपनर
वार्नर ने 2018 के बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल के बाद जांच प्रोसेस पर भी सवाल उठाए, और बताया कि कैमरन बैनक्रॉफ्ट के साथ मौजूद होने के बावजूद ख्वाजा का इंटरव्यू नहीं लिया गया। डेविड वॉर्नर ने कहा,
"अब, यह पूरा इंटरव्यू प्रोसेस जल्दबाजी में और गड़बड़ तरीके से किया गया। उजी, कैमरन बैनक्रॉफ्ट के बगल में बैठा था। उजी का इंटरव्यू नहीं लिया गया। यह पूरी जांच कैसे है? यह मुझे हैरान करता है। हम यहां उंगली उठाने के लिए नहीं हैं, और हम अपने जख्मों को कुरेदने के लिए नहीं हैं। यह अकाउंटेबिलिटी, ट्रांसपेरेंसी के बारे में है, यह पक्का करने के लिए कि सच की ठीक से जांच हो।’’
बात सामने आनी चाहिए- डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के बीच पूर्व सलामी बल्लेबाज का कहना है कि यह उनके, स्टीव और कैमरन के लिए काफी मुश्किल समय था। उनका कहना है, "यह मेरे परिवार, स्टीव और कैमरन के लिए मुश्किल समय रहा है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन यह बात सामने आनी ही थी। मैं इसका पूरा समर्थन करता हूं, उजी।"
आपको बता दें कि, साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका गई थी, जहां स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल के आरोप लगे थे। इसके बाद स्मिथ और वार्नर पर इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से 12 महीने का बैन लगा, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का सस्पेंशन लगा।
ये भी पढ़ें- IND vs NZ Weather Forecast: हैमिल्टन वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, रद्द हो सकता है मैच, इतने प्रतिशत वर्षा के चांस