Benjamin Netanyahu: इजरायल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू यानी बीबी की सत्ता पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 27 अक्टूबर को हुए आम चुनाव के बाद देश में किसी भी राजनीतिक गठबंधन को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।

अब राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने पूर्व सैन्य प्रमुख और यशर पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट को नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नेतन्याहू को प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी और अगर ऐसा होता है तो क्या आने वाली सरकार नेतन्याहू के लिए मुसीबत कर सकती है।

गादी आइजेनकोट आइजेनकोट बन सकते है इजरायल के नए प्रधानमंत्री

इजरायल में ने समीकरण को देखें तो काफी हद तक इस बार सत्ता परिवर्तन की बात कही जा रही है। गादी आइजेनकोट इजरायल के नए प्रधानमंत्री बन सकते है। नेतन्याहू के समर्थन वाले राजनीतिक गुट को कुल 53 सीटें मिलीं, जबकि आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गुट के पास 48 सीटें हैं। इसके अलावा अरब नेतृत्व वाली पार्टियों ने कुल 19 सीटें हासिल कीं। रिपोर्ट को मुताबिक अरब पार्टियां आइजेनकोट को समर्थन दे सकती है।

इज़राइल के राष्ट्रपति कार्यालय ने दी अहम जानकारी

इज़राइल के राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा, इजरायल राज्य के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने 'यशार' पार्टी के अध्यक्ष गादी आइज़ेनकोट को सरकार बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपने का फ़ैसला किया है। राष्ट्रपति ने यह फ़ैसला 'नेसेट' (इज़राइली संसद) के विभिन्न गुटों के साथ परामर्श के दौर के समापन पर लिया है। इसके अलावा, उन्होंने पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक व्यवस्था से जुड़े कई लोगों के साथ विस्तृत बातचीत और पूछताछ भी की। इस प्रक्रिया के तहत, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और 'यशार' पार्टी के अध्यक्ष गादी आइज़ेनकोट सहित कई अन्य लोगों से मुलाक़ात की और उन्हें अपने इरादे के बारे में बताया।

परामर्श के इस दौर के अंत में, नेसेट के 67 सदस्यों वाले गुटों ने राष्ट्रपति से सिफ़ारिश की कि 'यशार' पार्टी के अध्यक्ष गादी आइज़ेनकोट को सरकार बनाने का काम सौंपा जाए। नेसेट के 46 सदस्यों वाले गुटों ने प्रधानमंत्री और 'लिकुड' पार्टी के अध्यक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के नाम की सिफ़ारिश की, जबकि नेसेट के सात सदस्यों वाले एक गुट ने किसी के भी नाम की सिफ़ारिश नहीं की।

राष्ट्रपति ने गादी आइज़ेनकोट को सरकार बनाने का जनादेश सौंपने के समारोह के लिए राष्ट्रपति आवास पर आमंत्रित किया है। यह समारोह कल, रविवार, 28 केशवान (8 नवंबर) को शाम 17:00 बजे आयोजित होगा।

यह  भी पढ़े - Sheikh Hasina का बांग्लादेश जाना कंफर्म! तारिक रहमान सरकार की बढ़ सकती है मुश्किलें